Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur : फतेहपुर में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत एक घायल

Accident In Fatehpur : फतेहपुर में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत एक घायल
फतेहपुर सड़क हादसे में दो की मौत : फाइल फोटो

फतेहपुर में सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है.

Accident in Fatehpur : फतेहपुर में सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है. एक युवक गम्भीर रूप से घायल है. जिसको इलाज़ के लिए कानपुर के अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है. मृतको के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

पहला हादसा- जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी रामकरन (26) पुत्र बाबूराम अपने साले प्रकाश (25) पुत्र प्यारेलाल के साथ बाइक से अपनी बहन की ससुराल गया हुआ था. वहां से लौटते समय गाजीपुर थाना क्षेत्र खेसहन गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा साले बुरी तरह घायल हो गए. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहां रामकरन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल साले को डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है. जहां उसका इलाज जारी है.

मृतक रामकरन ( फाइल फोटो )

दूसरा हादसा- खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास में देर शाम सैलून दुकानदार   की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खागा कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार (32) पुत्र आनंद प्रसाद खागा में सैलून की दुकान खोले हुए है. देर शाम दुकान बंद कर घर वापस लौटते समय पूर्वी बाईपास के निकट बाइक सवार दिनेश कुमार को टक्कर मार दी. जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक दिनेश की शादी 2017 में प्रीति शर्मा से हुई थी. मृतक के एक 3 साल की बेटी है.

मृतक दिनेश ( फाइल फोटो)
Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us