Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Viral News : पुलिस की जीप पर बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Kanpur Viral News : पुलिस की जीप पर बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस की जीप पर रील बनाई

सोशल मीडिया का सही प्रयोग कम और गलत प्रयोग ज्यादा किया जा रहा है आये दिन सोशल मीडिया साइट्स पर युवक अपने आप को चर्चा में लाने और लाइक बढ़वाने के लिए रील बना रहे है और तो और इन युवाओं ने अब पुलिस के वाहनों पर रील बनाना शुरू कर दिया है कानपुर में पुलिस की जीप पर दो लड़कों ने रील बनाकर इसे अपने इंस्टाग्राम साइट पर डाल दिया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़को की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में पुलिस जीप पर बैठकर बनाई गई रील
  • युवकों ने रील बनाकर इंस्टाग्राम में डाला वीडियो
  • पुलिस ने लिया संज्ञान,जांच में जुटी पुलिस

A youngman made a reel by sitting on a police jeep in Kanpur : कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के पुलिस की जीप के बोनट पर बैठकर स्टाइल में रील बना रहे हैं इतना ही नहीं इन लोगों ने अपना वीडियो खुद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद वीडियो के वायरल होने का दौर शुरू हुआ और बात पुलिस तक पहुंची जहां पुलिस ने कार्यवाही के आदेश दिये हैं.

वायरल वीडियो की पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो बजरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पुलिस की जीप रिपेयरिंग के लिए गयी हुई थी वही दो लड़कों ने ऐसी अराजकता करते हुए वीडियो बनाया है, बजरिया क्षेत्र में ज्यादातर मोटर सर्विस सेंटर की दुकानें है जहां चार पहिया और दुपहिया वाहनों की सर्विस व रिपेयरिंग के कार्य होते है.

इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद दोनों लड़को की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us