Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur AIMIM Party News : जानिए क्यों एआईएमआईएम के 61 पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Kanpur AIMIM Party News : जानिए क्यों एआईएमआईएम के 61 पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

यूपी निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के आपस मे ही अंतर्कलह का दौर जारी है कानपुर मे एआईएमआईएम पार्टी के कानपुर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष पर पैसे लेकर दूसरों को टिकट देने का आरोप लगाया है.


हाईलाइट्स

  • एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया आरोप
  • निकाय चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप
  • 61 पदाधिकारी देंगे पार्टी से इस्तीफा

61 workers of AIMIM will resign : यूपी निकाय चुनाव की तारीखें आ चुकी है और अब इंतजार चुनाव का है लेकिन उससे पहले ही एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओ ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कर दी है जिसके बाद पार्टी में हड़कम्प मचा हुआ है आज कानपुर प्रेस क्लब में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर कई संगीन आरोप लगाए.

 

पैसे लेकर टिकट देने का लगाया आरोप

 

निकाय चुनाव के टिकट को लेकर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी पर भी आरोप लगने शुरू हो गए,कानपुर जिलाध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन ने प्रदेश अध्यक्ष पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है और इस पर उन्होंने एक प्रेस वार्ता भी की है. कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन ने प्रदेश अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम सबने मिलकर चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन टिकट इस तरह से दिया जाएगा सोचा नही,

सीधे तौर पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओ को टिकट न देकर जिसने पैसा दिया उसे टिकट दिया गया है. जवाब माँगने पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जलील किया जाता है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पदाधिकारियों के साथ ऐसा बर्ताव उचित नहीं

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह से हमारे पदाधिकारियो के साथ किया जाएगा जिसके बाद इस्तीफे के अलावा हम सबके पास और कोई रास्ता नही है हमारे 61 पदाधिकारियो ने पार्टी से रिजाइन दे दिया है अब इसके बाद कई जिलों से लोग अपना इस्तीफा देना शुरू करेंगे साथ ही आगे चलकर इनके खिलाफ बड़ा आंदोलन भी करेंगे.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us