Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vande Bharat Train News: वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास ! एडवांस लोको पायलट की सोच से टला भयानक ट्रेन हादसा

वन्दे भारत ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास : फोटो साभार सोसल मीडिया

Vande Bharat Train: देश की सबसे एडवांस और हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जो अपनी टॉप स्पीड के लिए भी जानी जाती है, अपने लुक और यात्रियों को लग्जरी फील करवाने वाली इस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ अक्सर ट्रैक किनारे देखी जाती है, लेकिन उदयपुर जयपुर जाने वाली इस ट्रेन के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया, दरअसल जब यह ट्रेन भीलवाड़ा के पास पहुंची तो किसी शरारती तत्व ने ट्रैक पर पत्थर और लोहे की छड़ रख दी जिसको समय रहते ही लोको पायलट ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे एक बड़ा हादसा

हाईलाइट्स

  • वन्दे भारत ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास, लोको पायलट की सूझबूझ की वजह से टला हादसा
  • उदयपुर से जयपुर चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को अराजक तत्वों ने बेपटरी करने का किया प्रयास
  • लोको पायलट ने लगाया दूर से देखकर इमरजेंसी ब्रेक,पटरी के ऊपर बिछे थे पत्थर और रॉड

High speed Vande bharat train : देश की हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत जब ट्रैक पर गुजरती है तो लोगों की भीड़ जुट जाती है, लेकिन कुछ अराजकता फैलाने वाले लोगों को शायद इसकी परवाह नहीं, जो उन्होंने इस ट्रैक पर किया, उससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, यह तो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया गया. आगे देखिए क्या हुआ.

सबूत दिखाने के लिए बनाया वीडियो

उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन अपनी फुल स्पीड में पटरियों पर दौड़ी चली जा रही थी, कि तभी भीलवाड़ा के पास ट्रेन को दौड़ा रहे ड्राइवर को ट्रैक पर कुछ पत्थर दिखाई दिए तो चालक ने तुरंत ही गाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक अप्लाई कर दिए, लेकिन जब लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर पटरी का जायजा लिया, तो वहां का नजारा देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए.

ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

दरअसल जिस किसी ने भी ट्रैक के ऊपर पत्थर रखे थे, उसने ट्रेन को पूरी तरह से पलटाने का भी प्लान बनाया था क्योंकि ट्रैक पर बनी कैंची(गाड़ी की दिशा मोड़ने के लिए) के बीच लोहे की रॉड भी लगा दी थी, यदि ये ट्रेन उस रॉड से टकरा जाती तो शायद ये लग्जरी ट्रेन बेपटरी होकर पलट जाती लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते होते टल गया. लोको पायलट ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने आलाधिकारियों तक पहुचाते हुए इसकी शिकायत भी की है. फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Read More: Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका

24 सितंबर को शुरू की गई थी ये ट्रेन

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

इस हाई स्पीड वन्दे भारत स्पेशल ट्रेन को 24 सितंबर के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उदयपुर जयपुर वासियो को तोहफे के रूप में हरी झंडी दिखा कर इस ट्रेन को रवाना किया था, आपको बता दें कि उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है.

आखिर कौन है सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का दुश्मन

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यह कोई पहला वाक्य नहीं है इससे पहले भी कई बार इस हाई स्पीड ट्रेन पर कुछ लोग पथराव कर चुके हैं, जिसमें चार मामले आरपीएफ ने दर्ज किए थे, जब उस मामले की जांच की गई तो ये ज्ञात हुआ था कि, इस हाई स्पीड ट्रेन की वजह से रास्ते मे पड़ने वाले ग्रामीणों के मवेशी इसकी चपेट में आ गए थे, जिसके बाद बदले की भावना से इन ग्रामीणों ने ट्रेन में पथराव किया था.

03 Oct 2023 By Vishal Shukla

Vande Bharat Train News: वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास ! एडवांस लोको पायलट की सोच से टला भयानक ट्रेन हादसा

हाईलाइट्स

  • वन्दे भारत ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास, लोको पायलट की सूझबूझ की वजह से टला हादसा
  • उदयपुर से जयपुर चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को अराजक तत्वों ने बेपटरी करने का किया प्रयास
  • लोको पायलट ने लगाया दूर से देखकर इमरजेंसी ब्रेक,पटरी के ऊपर बिछे थे पत्थर और रॉड

High speed Vande bharat train : देश की हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत जब ट्रैक पर गुजरती है तो लोगों की भीड़ जुट जाती है, लेकिन कुछ अराजकता फैलाने वाले लोगों को शायद इसकी परवाह नहीं, जो उन्होंने इस ट्रैक पर किया, उससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, यह तो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया गया. आगे देखिए क्या हुआ.

सबूत दिखाने के लिए बनाया वीडियो

उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन अपनी फुल स्पीड में पटरियों पर दौड़ी चली जा रही थी, कि तभी भीलवाड़ा के पास ट्रेन को दौड़ा रहे ड्राइवर को ट्रैक पर कुछ पत्थर दिखाई दिए तो चालक ने तुरंत ही गाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक अप्लाई कर दिए, लेकिन जब लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर पटरी का जायजा लिया, तो वहां का नजारा देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए.

ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास

दरअसल जिस किसी ने भी ट्रैक के ऊपर पत्थर रखे थे, उसने ट्रेन को पूरी तरह से पलटाने का भी प्लान बनाया था क्योंकि ट्रैक पर बनी कैंची(गाड़ी की दिशा मोड़ने के लिए) के बीच लोहे की रॉड भी लगा दी थी, यदि ये ट्रेन उस रॉड से टकरा जाती तो शायद ये लग्जरी ट्रेन बेपटरी होकर पलट जाती लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते होते टल गया. लोको पायलट ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने आलाधिकारियों तक पहुचाते हुए इसकी शिकायत भी की है. फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

24 सितंबर को शुरू की गई थी ये ट्रेन

इस हाई स्पीड वन्दे भारत स्पेशल ट्रेन को 24 सितंबर के दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने उदयपुर जयपुर वासियो को तोहफे के रूप में हरी झंडी दिखा कर इस ट्रेन को रवाना किया था, आपको बता दें कि उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है.

आखिर कौन है सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का दुश्मन

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ यह कोई पहला वाक्य नहीं है इससे पहले भी कई बार इस हाई स्पीड ट्रेन पर कुछ लोग पथराव कर चुके हैं, जिसमें चार मामले आरपीएफ ने दर्ज किए थे, जब उस मामले की जांच की गई तो ये ज्ञात हुआ था कि, इस हाई स्पीड ट्रेन की वजह से रास्ते मे पड़ने वाले ग्रामीणों के मवेशी इसकी चपेट में आ गए थे, जिसके बाद बदले की भावना से इन ग्रामीणों ने ट्रेन में पथराव किया था.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us