Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन-प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित.!

वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन-प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित.!
फ़ाइल फ़ोटो-साभार-गूगल

भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को निधन हो गया उनके निधन से सूबे में शोक लहर व्याप्त हो गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

उत्तराखंड: भाजपा नेता और वित्तमंत्री प्रकाश पंत का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़े:भाजपा विधायक ने पार की गुंडागर्दी की सारी हदें..शिकायत कर्ता महिला को सरेराह लात जूतों से पीटा.!वीडियो वायरल।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश पंत का काफ़ी समय से अमेरिका में ईलाज चल रहा था।बताया जा रहा है कि उनको फेफड़े सम्बंधित बीमारी थी।ईलाज के दौरान ही बुधवार को अचानक उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया गहरा शोक...

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि,उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत के निधन से मैं काफ़ी द्रवित हूँ।उनकी संगठनात्मक कौशल ने भाजपा को मजबूत करने तथा अपनी कुशलता से प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ॐ शांति।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति...

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि 'उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी और प्रदेश के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी। प्रकाश पंत का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत और अपूर्णीय क्षति है।उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।

त्रिवेंद्र रावत ने कहा, शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के धनी प्रकाश पंत ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाई है उनके निधन से प्रदेश और हमारे भाजपा संगठन ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया। उनकी दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़े:देश की सबसे खूबसूरत सांसद जिसे कहा जा रहा है..आख़िर कौन है वह.?

रावत ने कहा, 'प्रकाश पंत के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुख की इस घड़ी में परिवार को उनके निधन से हुई अपूर्णीय क्षति और असहनीय कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक और सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे. वो पिछले कुछ समय से फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे थे।

पंत ने ट्वीट में कहा,सबको साथ लेकर चलने की कुशलता,वित्तीय मामलों पर ज्ञान, विपक्ष के हर तीखे वार का मीठी मुस्कान से जवाब देना।ये सब अब यादों में रहेगा. पार्टी ने आज एक मजबूत स्तंभ खोया है।दुखद घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की कामना करता हूँ।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us