Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वाराणसी:हांथो में तख्ती थाम मासूमों ने माँ संग मांगी प्रधानमंत्री मोदी से इच्छामृत्यु की इजाजत..बीमार बाप के इलाज के लिए पैसे नहीं है..!

वाराणसी:हांथो में तख्ती थाम मासूमों ने माँ संग मांगी प्रधानमंत्री मोदी से इच्छामृत्यु की इजाजत..बीमार बाप के इलाज के लिए पैसे नहीं है..!
फोटो साभार सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही एक ग़रीब परिवार का दिल को झकझोर देने वाला मामला प्रकाश में आया है..जहां एक माँ अपने दो मासूम बच्चों संग प्रधानमंत्री मोदी से इच्छामृत्यु की इजाजत मांग रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

वाराणसीकहां है मोदी सरकार की वो महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना जिसमें सरकार अब तक 10 करोड़ ग़रीब परिवारों को बेहतर इलाज का लाभ देने का दावा कर रही है? ये सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं ये सवाल पूछ रहे हैं मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही रहने वाले दो मासूम बच्चे और उनकी माँ!
अदम गोंडवी का एक शेर 'तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम ग़ुलाबी है,मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।' फिट बैठता है।सरकार और उसके सिस्टम पर जोरदार तमाचा है इस ग़रीब परिवार की कहानी,जो चीख़ चीख़ पर बता रही है कि किस क़दर प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भ्रष्ट तंत्र के चलते पलीता लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला..?

वाराणसी की एक महिला ने अपने पति का इलाज न करा पाने और गरीबी की मजबूरी के कारण अपने बच्‍चों के साथ इच्‍छामृत्‍यु मांगकर सरकार के दावों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।चोलापुर के मुरेरी गांव की रहने वाली सुमन मिश्रा जब अपने सात और दस साल के दो बच्‍चों प्रिंस और रौनक के साथ शनिवार को वाराणसी कचहरी में पहुंचीं तो गरीब परिवार की हालत देखकर लोगों का दिल पसीज गया।तख्‍तियों पर प्रधानमंत्री मोदी को दादा जी’ संबोधित करते लिखा था कि ‘आयुष्‍मान योजना का लाभ और एक दाना भी नहीं मिला..भूख सहन नहीं होती..अब इच्‍छामृत्‍यु दे दो।'

बिलखते हुए सुमन ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करने वाले उसके पति संजय मिश्र एक साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस वजह से नौकरी छूट गई। दोनों किडनी खराब होने से सप्‍ताह में तीन दिन डायलिसिस कराना होता है। पति की तबीयत बिगड़ने पर आयुष्‍मान भारत योजना में कई बार आवेदन किया मगर योजना का लाभ नहीं मिल सका।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यह भी पढ़े:राम जेठमलानी का निधन-इंद्रा के हत्यारों से लेकर अंडरवर्ल्ड तक और शाह से लेक़र आसाराम तक हर बड़े केस से जुड़े रहे जेठमलानी.!

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

पति की जान बचाने के लिए सुमन ने गहने, घर के बर्तन व अन्‍य सामान बेच दिए। यहां तक कि सुहाग की निशानी भी बिक गई। दोनों बच्‍चों की पढ़ाई भी छूट गई। अब दो समय की रोटी के लिए भी पैसे न बचने से बच्‍चे भूख से बिलबिला रहे हैं तो संजय का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। सुमन का कहना है कि वह अपने पति को मरता हुआ नहीं देख सकती। इस वजह से बच्‍चों के साथ इच्‍छा मृत्‍यु मांग रही है।

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

क्या बोले जिम्मेदार..?

कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने सुमन को आर्थिक मदद की और प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय रवींद्रपुरी जाने की सलाह दी। वहां जाने पर कार्यालय प्रभारी ने दो टूक कहा, उसके रहने का इलाका चंदौली संसदीय क्षेत्र में आता है। इसलिए अपने सांसद डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय से संपर्क करे। कही से भी मदद की आस न होने पर बच्‍चों को लिए सुमन उस अस्‍पताल के बाहर रोती-बिलखती रही, जहां उसका पति भर्ती है। 

Tags:

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us