Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ज़िले में पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल..कल करेंगी जनपद के कई स्थानों का भ्रमण.पढें पूरा कार्यक्रम।

फतेहपुर:ज़िले में पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल..कल करेंगी जनपद के कई स्थानों का भ्रमण.पढें पूरा कार्यक्रम।
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अपने फतेहपुर भ्रमण कार्यक्रम के लिए आज देर शाम क़रीब 6:20 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार जिले में आ पहुंची..रात्रि विश्राम के बाद कल वह जनपद के विभिन्न जगहों का भ्रमण करेंगी..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में...

फतेहपुर:ज़िले में आज देर शाम प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन हो गया।तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल का काफ़िला आज देर शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ रोड पर चौफेरवा स्थित पॉवर ग्रिड कारपोरेशन के गेस्ट हाउस पहुंचा इसी गेस्ट हाउस में राज्यपाल रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगी।इस दौरान राज्यपाल का स्वागत करने के लिए मंडलायुक्त प्रयागराज आशीष गोयल,डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक रमेश उपस्थित रहे। मंडलायुक्त आशीष गोयल ने राज्यपाल का फल की टोकरी देकर स्वागत किया।रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को राज्यपाल जनपद के अलग अलग स्थानों का भ्रमण करेंगी।

यह रहा पूरा कार्यक्रम..

राज्यपाल शुक्रवार सुबह 9 बजे पावर ग्रिड के गेस्ट हाउस से पड़ाव थरियांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगी।बालिका विद्यालय में राज्यपाल के आगमन का समय 9 बजकर 20 मिनट है।वहाँ पहुंचने के बाद राज्यपाल स्कूल का निरीक्षण करने के साथ साथ एक स्थानीय प्रगतिशील किसान के खेतों का भी निरीक्षण करेंगी।इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक पावर ग्रिड के गेस्ट हाउस में रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक करेंगी साथ ही इसी दौरान विश्राम और लंच का भी कार्यक्रम रखा गया है।

ये भी पढ़े-यूपी:राजनीति में वापस आते ही राम मंदिर पर बोले कल्याण सिंह कहा-करोड़ो लोगों की आस्था का सवाल..!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

गेस्ट हाउस से एक बार फ़िर राज्यपाल विकास भवन फतेहपुर के लिए 1 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेंगी जिसके बाद उनका आगमन 2 बजे विकास भवन परिसर में होगा जहां वह एक घण्टे तक रुककर ज़िले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।ततपश्चात वह 3 बजे से 4 बजे तक विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं,रेड क्रॉस समिति,रोटरी क्लब, जिला क्षय रोग समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

इसके बाद राज्यपाल शांतिनगर स्थित ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में बने हेलीपैड पहुंचेंगी जहां से वह ठीक 4 बजकर 25 मिनट पर राजभवन लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगी।

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us