Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tripura Rath Yatra Accident : त्रिपुरा के उनाकोटि में दर्दनाक हादसा, 'उल्टा रथ यात्रा' के दौरान उतरा करंट,6 की झुलस कर मौत-15 घायल

Tripura Rath Yatra Accident : त्रिपुरा के उनाकोटि में दर्दनाक हादसा, 'उल्टा रथ यात्रा' के दौरान उतरा करंट,6 की झुलस कर मौत-15 घायल
उल्टा रथ यात्रा के दौरान त्रिपुरा में बड़ा हादसा

त्रिपुरा के उनाकोटी में दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. यहां भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर उल्टा रथ यात्रा उत्सव मनाया जा रहा था. तभी भारी संख्या में रथ को खींच रहे श्रद्धालुओं के भगवान का यह रथ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया.इस दौरान हाई टेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु आ गए. जिसमें है 6 की मौत हो गई. जबकि 15 श्रद्धालू घायल है. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.सीएम त्रिपुरा ने घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है.


हाईलाइट्स

  • त्रिपुरा के उनाकोटि में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ में उतर
  • रथ को खींच रहे श्रद्धालु आये चपेट में 6 की मौत 15 घायल
  • सीएम त्रिपुरा ने हादसे पर जताया गहरा दुख,कहा राज्यसरकार दुख की घड़ी में साथ है

During Rath Yatra Rath collided with hightension line : उड़ीसा के पुरी की प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा देश भर में प्रसिद्ध है. उसी की तर्ज पर अब देश के कोने कोने पर भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है. त्रिपुरा में  भगवान का उल्टा रथ यात्रा उत्सव मनाया जा रहा था .रथ को भारी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा भाव से गाजे बाजों के साथ खींच रहे थे. हर कोई मंगल गीत गाकर लोहे के रथ को खींचता हुआ दिखाई दे रहा था. तभी अचानक इतना बड़ा हादसा हो गया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी इस घटना के बाद से त्रिपुरा में गम का माहौल बना हुआ है.

रथ में उतरा करंट 6 की मौत 15 घायल

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमार घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब उल्टा रथ यात्रा उत्सव के दौरान रथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हाई टेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में रथ को खींच रहे दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु आ गए जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 श्रद्धालु घायल है .आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

भारी संख्या में लोग खींच रहे थे रथ

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

बताया जा रहा है त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमार घाट में भगवान जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर उल्टा रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से श्रद्धालु निकाल रहे थे. तभी शाम 4:30 बजे के आसपास लोहे का रथ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इस विशाल रथ को हजारोंं लोग अपने हाथों से खींच रहे थे. रथ में तेज करंट फैल जाने से दो दर्जन के करीब लोग करंट की चपेट में आ गए. करंट के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए है.आनन-फानन में पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

घटना के बाद से त्रिपुरा में गम का माहौल,सीएम ने जताया दुख

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

वहीं सीएम त्रिपुरा माणिक साहा ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उन परिवारों के साथ खड़ी है घटना के बाद से त्रिपुरा में गम का माहौल है. हर तरफ इस उत्सव को लेकर जहां खुशी का माहौल था लेकिन अब ये माहौल दुख में तब्दील हो गया है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us