Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ECI Halts Delivery Viksit Bharat: चुनाव आयोग सरकार पर हुआ सख्त ! कहा व्हाट्सएप पर 'विकसित भारत' के मैसेज शेयर करना कर दें बंद

ECI Halts Delivery Viksit Bharat: चुनाव आयोग सरकार पर हुआ सख्त ! कहा व्हाट्सएप पर 'विकसित भारत' के मैसेज शेयर करना कर दें बंद
चुनाव आयोग के सख्त निर्देश, image credit original source

ECI Stop WhatsApp Viksit Bharat

चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके बाद पूरे देश में आदर्श आचार संहिता (Code Of Conducted) लागू हो गई है चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रहा है दरअसल व्हाट्सएप यूजर्स के पास सरकार के प्रचार वाले विकसित भारत (Viksit Bharat) के नाम से मैसेज आ रहे हैं. जिस पर चुनाव आयोग ने तत्काल से इस पर रोक लगाने और इसे बंद करने के निर्देश दिए हैं.

विकसित भारत मैसेज को शेयर करना करें बंद

दरअसल देश मे लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की तारीखों का एलान हो चुका है इन दिनों व्हाट्सएप (Whatsapp) पर एक मैसेज आप देख रहे होंगे, विकसित भारत (Viksit Bharat) के नाम से कई संदेश आ रहे हैं, जिसपर मोदी सरकार का कहीं न कहीं चुनाव प्रचार किया जा रहा है. देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है क्योंकि चुनाव की घोषणा और तारीखों का भी ऐलान हो चुका है, उसके बावजूद भी मोबाइल व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर विकसित भारत के नाम से संदेश भेजे जा रहे हैं जो आचार संहिता नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है. लेटर जारी करते हुए चुनाव आयोग ने इसपर सम्बन्धित मंत्रालय को रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

ec_released_letter_ministry
चुनाव आयोग ने जारी किया लेटर, image credit original source

आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे मैसेज

वहीं चुनाव आयोग (Election Commission) के द्वारा दिए गए निर्देशों को लेकर सूचना मंत्रालय ने बताया कि यह मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, लेकिन शायद टेक्निकल समस्या की वजह से यह मैसेज देर में लोगों तक डिलीवर हुए हैं फिलहाल आयोग ने इस मामले में सम्बन्धित मंत्रालय से तत्काल अनुपालन रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है. इसके साथ ही इस सन्देश पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया है.

जताई आपत्ति, चुनाव आयोग ने कहा लगाई जाए रोक

सूचना आयोग में कहा की भले ही यह मैसेज आचार संहिता से पहले भेजे गए हो लेकिन बराबर लोगों की शिकायत हमारे पास आ रही है इसलिए हमें जवाब देना है और तत्काल इस पर रोक लगाई जाए कई राजनीतिक पार्टियों ने इस मैसेज को देखने के बाद आपत्तियां जताई.

दोनों पार्टियों ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना था क्योंकि 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और उसके बाद भी यह मैसेज यूजर्स के मोबाइल पर पहुंच रहे हैं चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल विकसित भारत से जुड़े हर मैसेज को भेजना बंद करें.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us