Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Buffalo Gulps Mangalsutra: थाली में रखा डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल लिया भैंस ने, फिर ऐसे निकला

Buffalo Gulps Mangalsutra: थाली में रखा डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल लिया भैंस ने, फिर ऐसे निकला
भैंस ने निगला मंगलसूत्र : फोटो साभार सोसल मीडिया

Buffalo Gulps Gold Mangalsutra: महाराष्ट्र के वाशिम में बड़ा ही हैरान और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां किसान की भैंस ने थाली में रखा हुआ डेढ़ लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र खा लिया, आनन फानन में किसान उसे डाक्टर के पास ले गया , जहां सर्जरी कर उसके पेट से मंगलसूत्र निकाल लिया, भैंस के कई टांके भी लगाए गए हैं, यह मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


हाईलाइट्स

  • महाराष्ट्र के वाशिम में अजीबोगरीब मामला, किसान की भैंस ने निगल लिया मंगलसूत्र
  • थाली में सोयाबीन के साथ रखा था मंगलसुत्र, भैंस ने खा लिया
  • पेट की सर्जरी के बाद निकाला गया मंगलसुत्र, डेढ़ लाख कीमत

buffalo swallowed a mangalsutra washim : यदि आप भी पशुओ की सेवा कर रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है, कोई ऐसा सामान जो उसे नुकसान पहुंचा सकता हो कतई उनके पास न रखें, महाराष्ट्र के वाशिम स्थित गांव में जिस तरह से भैंस ने एक सोने का मंगलसूत्र खा लिया, यह बड़ी लापरवाही थी, यह तो समय रहते जानकारी हो गयी वरना काफी दिक्कत बढ़ सकती थी. फिलहाल ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे पशुओ को समस्या हो.

भैंस आहार समझकर निगल गयी मंगलसूत्र

महाराष्ट्र के वाशिम स्थित सारसी गांव में बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां किसान रामहरि अपने परिवार के साथ रहते हैं, पत्नी का मंगलसूत्र थाली पर रखा हुआ था, तभी पास खड़ी भैंस ने उसे आहार समझकर खा लिया, जब पत्नी मंगलसूत्र पहनने के लिए पहुंची तो देखा थाली में मंगलसूत्र नहीं है, उसने यह बात पति को बताई, और छानबीन शुरू की. बाद में पता चला कि भैंस ने ही मंगलसुत्र निगल लिया.

डॉक्टर ने पेट की सर्जरी कर निकाला बाहर

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

किसान की पत्नी को पूरी उम्मीद थी कि मंगलसूत्र थाली में सोयाबीन व अन्य खाद्य पदार्थो के साथ थाली में रख दिया था, और उसे भैंस ही खा गई है, मंगलसुत्र की यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी, आनन फानन में किसान उसे डाक्टर के पास ले गया. पशु डॉक्टर ने अपने उपकरणों से जांच की तो कुछ पेट के अंदर मेटल समझ आया, फिर भैंस की पेट की ढाई घण्टे सर्जरी की, जिसमें मंगलसुत्र निकाल लिया गया, इसके साथ ही भैंस के करीब 60 टांके भी आये हैं.  मंगलसूत्र की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक ने लिखा कि अपने पशुओ ,जानवरो को खिलाने से पहले कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है, एक ने कहा इतनी देर ऑपरेशन करने की क्या जरूरत थी, 4 घण्टे में अपने आप निकल जाता.  एक ने लिखा इस ऑपरेशन में खर्च कितना आया.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us