Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन-2:जब देश का प्रधानमंत्री सुबह उठाकर प्लान की बजाय भाषण देता है तो ये स्थिति तो पैदा होना ही थी-कांग्रेस..!

लॉकडाउन-2:जब देश का प्रधानमंत्री सुबह उठाकर प्लान की बजाय भाषण देता है तो ये स्थिति तो पैदा होना ही थी-कांग्रेस..!

मुंबई के बाँद्रा रेलवे स्टेशन में प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।यहाँ लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ गईं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:पीएम मोदी ने मंगलवार को ही लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला किया।और उसी शाम होते होते मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ गईं।

जानकारी के अनुसार बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भारी भीड़ इकठ्ठा है।पुलिस का बर्बरता पूर्ण चेहरा भी सामने आया है।पुलिस ने इकट्ठा हुए भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी भी भांजी हैं।कई मजदूरों के चोटिल होने की खबर है।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन-2:तीन मई तक पूरे देश में रहेगा लॉकडाउन..20 अप्रैल से क्या है छूट का प्रावधान..जानें..!

बताया जा रहा है इस भीड़ में ज्यादातर लोग यूपी और बिहार के हैं।जो लॉकडाउन के चलते वहाँ फंसे हुए हैं।मजदूरों को उम्मीद थी कि शायद अब लॉकडाउन में कुछ ढील हो और वह सभी अपने अपने घरों को जा सकें।लेकिन जब लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा हुई तो मजदूरों का सब्र टूट गया।और वह घर जाने की ज़िद में सड़को में निकल आए।massive crowd of migrant workers gathered at bandra railway station

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है।भीड़ के लिए भाजपा की तरफ़ से प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार मजदूरों को खाने रहने का इंतजाम नहीं कर पा रही है।

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

ये भी पढ़े-lockdown-2:पीएम मोदी ने तीन मई तक ही क्यों बढ़ाया है लॉकडाउन का समय..जानें इसके पीछे की वजह..!

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

वहीं इस पर शिवसेना की तरफ़ से आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा कि "बांद्रा स्टेशन की मौजूदा स्थिति, जो अब छितरी हुई है या यहां तक कि सूरत में दंगा भी हो रहा है, संघ सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए घर वापस जाने के रास्ते की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं होने का एक परिणाम है। वे भोजन या आश्रय नहीं चाहते, वे घर वापस जाना चाहते हैं।"

इस पर कांग्रेस का भी रिएक्शन आया है।यूपी कांग्रेस के हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि-"जब देश का प्रधानमंत्री सुबह उठाकर प्लान की बजाय भाषण देता है तो ये स्थिति तो पैदा होना ही थी।पहले दिल्ली और अब मुंबई।उस एक दिन पहले ही भाषण देकर पल्ला झाड़ लिया था। आज भी केवल भाषण।कोई प्लान नहीं।कोई राहत के शब्द नहीं।कोई मदद की रूपरेखा नहीं।"

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us