Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालय की इन कक्षाओं के लिए शुरू हो गए आवेदन, जानिए प्रवेश के क्या हैं नियम

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालय की इन कक्षाओं के लिए शुरू हो गए आवेदन, जानिए प्रवेश के क्या हैं नियम
केवी में दाखिले के लिए आवेदन, image credit original source

केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में अपने बच्चों का एडमिशन (Admission) कराना चाहते है. इच्छुक अभिभावकों (Parents) के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है. 1 अप्रैल 2024 यानी आज से नर्सरी यानी बाल वाटिका 1,2 3 के साथ-साथ कक्षा एक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर आवेदन शुरू हो गए हैं. ऑनलाइन फॉर्म सुबह 10 बजे से 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक भर कर ऑनलाइन जमा किये जा सकते हैं. पैरेंट्स ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

कक्षा 1 में दाखिला के लिए आवेदन शुरू

भारत में कुल 1,223 केन्द्रीय विद्यालय हैं, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका और कक्षा एक में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 1 अप्रैल से जारी कर दिया है. यह आवेदन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से फार्म के जरिये की जा सकती है और यह प्रक्रिया 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक पूरी की जा सकती है.

1 अप्रैल 2024 से बाल वाटिका यानी नर्सरी और कक्षा एक में दाखिला के आवेदन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है पेरेंट्स ऑनलाइन पोर्टल के जरिए इस वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं इसका समय सुबह 10 बजे से 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक निर्धारित है. इसलिए समस्त पेरेंट्स फार्म के दिशा निर्देशों को पढ़कर ही ऑनलाइन भरें. कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष होना अनिवार्य है. बाल वाटिका 1,2 व 3 के लिए पहली अप्रैल से ऑफ़लाइन स्कूलों में पंजीकरण किए जाएंगे.

kendriya_vidyalaya_sangathan_news
केंद्रीय विद्यालय संगठन, image credit original source

कक्षा 2 के लिए ऑफलाइन आवेदन

इसके साथ ही कक्षा 2 के दाखिले के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारम्भ कर दी है. इसके लिए आवेदन ऑफ़लाइन होंगे. जिन अभिभावकों के आसपास केंद्रीय विद्यालय है वहां जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और 10 अप्रैल तक फॉर्म को भरकर जमा कर दें. इसके साथ ही फॉर्म को पढ़कर जो भी जरूरी दस्तावेज है उन्हें भी संलग्न कर दें और इस बात की ओर जरूर ध्यान देना होगा कि सीटे रिक्त होने के बाद ही दाखिला दिया जाएगा.

कक्षा 1 के लिए आयु सीमा

कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा निर्धारित है. छात्र की न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष होनी चाहिए. अभिभावक केवल एक ही आवेदन जमा कर सकते हैं. यदि एक बच्चे के एक से अधिक फॉर्म जमा किए जाते हैं, तो प्रवेश के लिए केवल अंतिम आवेदन पत्र पर विचार किया जाएगा.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

इस तरह से करें आवेदन

अभिभावक ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें जो भी जरूरी दस्तावेज है उन्हें भी संलग्न करें. जिसमें बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र, एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आवासीय प्रमाण पत्र, बच्चे के माता/पिता का सेवा प्रमाण पत्र, दो फोटोग्राफ है. इसके साथ ही केवीएस में आवेदन के लिए इस तरह से आवेदन करें. पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, कक्षा 1 प्रवेश लिंक पर क्लिक करें, लॉग इन लिंक पर क्लिक करें, आवेदन पत्र भरे, पुष्टि करते हुए पेज डाउनलोड करें. प्रिंटआउट लें और एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us