Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Rinku Dugga: कौन हैं आईएएस रिंकू दुग्गा ! जिसने कुत्ते के लिए पूरे स्टेडियम को करा दिया था खाली, जबरन की गईं सेवानिवृत्त

IAS Rinku Dugga: कौन हैं आईएएस रिंकू दुग्गा ! जिसने कुत्ते के लिए पूरे स्टेडियम को करा दिया था खाली, जबरन की गईं सेवानिवृत्त
आईएएस रिंकू दुग्गा पर गिरी गाज, फोटो साभार सोशल मीडिया

IAS Rinku Dugga: अधिकारी होने का नाजायज फायदा उठाने वाली और पद का दुरुपयोग करने वाली आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा के ऊपर सरकार ने गाज गिरा दी है. दरअसल आईएएस रिंकु दुग्गा पर आरोप था कि वर्ष 2022 में दिल्ली में पोस्टिंग के दौरान अपने कुत्ते को घुमाने के लिए त्यागराज स्टेडियम ही खाली करा दिया करती थी. जिसकी तस्वीर भी वायरल हुई थी, सूत्रों की माने तो अब सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से रिटायर कर दिया है.


हाईलाइट्स

  • आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा पर गिरी गाज, पालतू कुत्ता घुमाने के लिए पूरा स्टेडियम करवा दिया था खाली
  • दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम वर्ष 2022 का मामला , तस्वीर हुई थी वायरल
  • सरकार ने किया आईएएस रिंकू दुग्गा को सेवानिवृत्त, बड़ी कार्रवाई

IAS Rinku Dugga Retired: क्या कोई अपने पालतू जानवर को सुबह घुमाने के लिए पार्क या स्टेडियम खाली कराता है, दिल्ली में तैनात एक आईएएस अफसर ने कुछ इसी तरह से अधिकारी होने का नाजायज फायदा उठाते हुए, पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए पूरा स्टेडियम ही खाली करा दिया, अब यह तो नाइंसाफी है, मतलब पद के आगे अन्य लोगों का मतलब ही नहीं, चलिए बताते हैं कौन है ये आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा जिन पर एक्शन शुरू हुआ है.

आईएएस रिंकू दुग्गा को पूरी तरह किया गया सेवानिवृत्त

अपने पालतू कुत्ते को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में घुमाने के लिए आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा ने पूरा स्टेडियम ही खाली करा दिया, जिसकी तस्वीर वायरल हुई थी, इस मामले में सरकार के द्वारा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है, उनके इस व्यवहार के बाद उन्हें पूरी तरह से सेवानिवृत्त कर दिया गया है.

आईएएस अफसर पर ये है आरोप

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

दरअसल यह मामला वर्ष 2022 का है, 1994 बैच की आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा यहां तैनात थी, वे अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करने के मामले में चर्चा में आईं. दरअसल दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आईएएस दम्पति पर आरोप है कि, अपना कुत्ता घुमाने के लिए पूरा स्टेडियम को ही जबरन खाली करा दिया करते थे, तब उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी, फिर लोगों ने इस मामले को लेकर शिकायत और हंगामा काटा था.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

ग्राउंड स्टाफ का था ये आरोप

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

ग्राउंड स्टॉफ का आरोप था यह लोग अपने कुत्ते संग सुबह की सैर के लिए स्टेडियम खाली करा देते थे, इससे स्टेडियम में एथलीट अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत होती थी. इस मामले में आईएएस दम्पति को सरकार ने उसी समय रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश तो पति संजीव खिरवार को लद्दाख भेज दिया था, आईएएस पति संजीव की सफाई भी आई थी, हमारे ऊपर आरोप बेबुनियाद हैं,

लेकिन यह मामला अभी ठंडा नही हुआ था ,अब सरकार ने आईएएस रिंकू दुग्गा को जबरन रियाटर कर दिया है.

सरकार ने दी ये सजा,अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त

पीटीआई के हवाले से बताया गया कि रिंकू दुग्गा को सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) 1972 के नियम 56(J) के तहत अनिवार्य रूप से रिटायर कर दिया है. इस नियम के जरिये सरकार किसी भी सरकारी कर्मचारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे सकती है. क्योंकि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है.

इसलिए सरकार को यह अधिकार है कि वह अपने किसी भी कर्मचारी को रिटायर कर सकती है.

कौन हैं आईएएस रिंकू दुग्गा

आईएएस अफसर रिंकू दुग्गा चर्चा में तब आयीं, जब दिल्ली में पोस्टिंग के दौरान स्टेडियम में अपना पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए स्टेडियम खाली करा दिया, रिंकू दुग्गा 1994 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित) प्रदेश कैडर की अफसर हैं, उन्हें वर्तमान में अरुणाचल में स्वदेशी मामलों के प्रधान सचिव के रूप में तैनाती दी गयी थी, उनके पति संजीव ख़िरवा भी 1994 बैच के अफसर हैं, वर्तमान में लद्दाख में तैनाती है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us