Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haryana Cm On Violence : सीएम मनोहर लाल खट्टर का बेतुका बयान, पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती, अब तक 116 उपद्रवियों की गिरफ्तारी

Haryana Cm On Violence : सीएम मनोहर लाल खट्टर का बेतुका बयान, पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती, अब तक 116 उपद्रवियों की गिरफ्तारी
सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर का बयान

हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान तनाव बना हुआ है. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान ने सबको हैरान कर दिया है.खट्टर ने कहा कि पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. उनके इस बयान के बाद कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं. हरियाणा हिंसा में अब तक 116 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.


हाईलाइट्स

  • हरियाणा हिंसा मामले पर सीएम खट्टर का बेतुका बयान
  • पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती, न तो पुलिस न ही सेना हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती
  • अबतक 116 की गिरफ्तारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

CM Khattar said on Haryana violence : हरियाणा के नूंह में बीते सोमवार को जिस तरह से धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा भड़की उसके बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.उनके इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है. सीएम ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जो हंगामा मचा हुआ है.

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा सबकी सुरक्षा सम्भव नहीं

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती है.पुलिस तो उतनी ही है,हर व्यक्ति की सुरक्षा न तो पुलिस कर सकती और ना ही सेना. हमें खुद अपने आप माहौल सुधारना होगा.राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां मौजूद है. जिनमें से 14 टुकड़ी नूंह में, पलवल में 3,दो गुरुग्राम में, जबकि एक टुकड़ी फरीदाबाद में तैनात है.

116 की गिरफ्तारी मोनू मानेसर का इनपुट नहीं मिला

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

अब तक हरियाणा में हुई हिंसा के मामले में 116 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मोनू मानेसर के सवाल पर खट्टर ने कहा कि मोनू मानेसर का इनपुट नहीं मिला है. राजस्थान सरकार देख रही है राजस्थान सरकार से बात की गई है,कि आप इस मामले में स्वतंत्र हैं जो मदद चाहिए, हम आपके साथ हैं, लेकिन वह कहां है अभी इसकी जानकारी नहीं है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

धार्मिक जुलूस के दौरान नूंह में भड़की थी हिंसा

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

गौरतलब है कि नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान सोमवार को विशेष समुदायों के लोगों ने यात्रा रोक कर पथराव किया.इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया.देखते ही देखते भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.हिंसा की चिंगारी पलवल और गुरुग्राम तक भी पहुंची .वहां पर भी एक धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया गया.इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई.जबकि 50 लोग घायल हैं. जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां इन संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दी गई. इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद है और कर्फ्यू लगा दिया गया है. 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us