Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farmer protest updates:आधी रात को गाजीपुर बॉर्डर पर काटी गई बिजली, बागपत में पुलिस का धावा

Farmer protest updates:आधी रात को गाजीपुर बॉर्डर पर काटी गई बिजली, बागपत में पुलिस का धावा
गाजीपुर बॉर्डर पर बिजली काटे जाने के बाद बातचीत करते राकेश टिकैत व अन्य।

किसान आंदोलन से जुड़ी इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है, गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बुधवार/गुरुवार की मध्य रात्रि अचानक से बिजली सप्लाई बंद हो गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

नई दिल्ली:किसान आंदोलन से जुड़ी इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है।बुधवार/गुरुवार की मध्य रात्रि यूपी गेट (गाजीपुर टोल) की बिजली काट दी गई है।अभी तक स्ट्रीट लाइटों से धरने को बिजली आपूर्ति हो रही थी।माइक से अनाउंसमेंट करके किसानों से धैर्य बनाने की अपील हो रही है।

किसान नेता राकेश टिकैत(rakesh tikait) ने कहा है कि-"गाजीपुर बॉर्डर पर बिजली काटना किसानों को डराने का प्रयास है। पुलिस-प्रशासन ऐसी हरकत ना करे। वरना किसान थाने (पुलिस स्टेशन) में जा बैठेंगे।Farmer protest updates gazipur border

बताया जा रहा कि गाजियाबाद पुलिस के बड़े अधिकारी धरना स्थल पर पहुँचें हैं।और उनकी किसान नेता राकेश टिकैत से बातचीत चल रही है।

इसके अलावा यूपी के बागपत से भी खबर आ रही है कि 40 दिनों से धरने पर बैठे किसानों पर आधी रात को पुुुलिस ने धावा बोल दिया हैै।बड़ौत कस्बे में किसानों पर लाठीचार्ज पुलिस ने धरना स्थल पर लगाये गए टेंट को उखाड़ दिया है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

हालांकि बागपत मामले में पुलिस का कहना है कि NHAI के अनुरोध पर राष्ट्रीय राजमार्ग से अवैध अतिक्रमण शांतिपूर्ण ढंग से हटाया गया।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

एडीएम ने मीडिया को दी गई अपनी बाईट में कहा है कि हाइवे का काम प्रभावित हो रहा था।एनएचएआई ने इसके लिए पत्र लिखा था।किसानों को समझाकर घर भेज दिया गया है।किसी तरह का लाठीचार्ज या जबरदस्ती नहीं की गई है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us