Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Earthquake In Delhi-NCR: भूकम्प के तेज झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर! लखनऊ-कानपुर में भी असर, ऊंची इमारतों में रहने वाले ये करें

Earthquake In Delhi-NCR: भूकम्प के तेज झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर! लखनऊ-कानपुर में भी असर, ऊंची इमारतों में रहने वाले ये करें
दिल्ली-एनसीआर में भूकम्प के झटके : फोटो साभार सोशल मीडिया

Delhi NCR Bhukamp: भूकम्प में झटकों से दिल्ली-एनसीआर दहल उठा, झटके महसूस होते ही बड़ी इमारतों में रहने वाले और ऑफिस में काम करने वाले लोग बाहर निकल पड़े. कुछ-कुछ मिनटों में भूकम्प के झटके महसूस होने की सूचना मिली है. भूकम्प की तीव्रता 6.2 मापी गयी है. इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा है, जो जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था. यह झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ और कानपुर में भी महसूस किए गए हैं.


हाईलाइट्स

  • दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकम्प के झटके किये गए महसूस
  • लखनऊ ,कानपुर में भी भूकम्प के झटकों से ऊंची इंमारते छोड़ लोग निकले बाहर
  • 2 बजकर 51 मिनट पर आया था 6.2तीव्रता वाला भूकंप, केंद्र नेपाल बताया जा रहा है

Strong earthquake tremors in Delhi-NCR: भूकम्प के झटके जब भी महसूस हो तो सुरक्षित स्थान पर तत्काल पहुंच जाएं, इसके साथ ही कुछ बातें भी हैं जिन्हें अगर आप ऐसे समय में याद करेंगे तो आप खुद के साथ कई लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक कर सकते हैं, दिल्ली एनसीआर में तेज भूकम्प के झटके महसूस किए गए, तीव्रता भी काफी मापी गयी है. हालांकि कोई जान माल की हानि नहीं हुई है लेकिन भूकंप की दहशत लोगों के जेहन में जरूर बैठ जाती है. ऐसे में कुछ जरूरी बातें है इन पर ध्यान दें.

 

दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकम्प के झटके

दिल्ली - एनसीआर में मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर तेज भूकम्प के झटके महसूस किए गए. भूकम्प के झटके महसूस होते ही दिल्ली-एनसीआर में ऊंची बिल्डिंगों व ऑफिस में काम करने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. देखते ही देखते हर तरफ सड़के लोगों से भर गयीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, 

भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

लखनऊ-कानपुर तक दहशत

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

हालांकि इससे पहले भी कुछ देर पहले भूकम्प आया था, दोनों का केंद्र नेपाल में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था, पहला भूकंप दोपहर 2:25 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही. दिल्ली के अलावा झटके, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद,पश्चिमी उत्तर प्रदेश,लखनऊ ,कानपुर समेत कई राज्यो में महसूस किए गए. 

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

भूकम्प कैसे आता है

दरअसल है क्या पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, ये लगातार घूमते रहते है, ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है, फिर बार-बार जब टकराता है तो प्लेट्स के किनारे वाले कोने मुड़ने लगते हैं, फिर प्रेशर बनता है, जिससे प्लेट्स टूटने सी लगती हैं. जब यह प्लेट्स टूटने लगती है तो जो नीचे की ऊर्जा होती है वह बाहर निकलने का प्रयास करती है और फिर एकदम से माहौल बिगड़ता और भूकंप आता है.

भूकम्प के झटके महसूस हो,ऊंची इमारत में रहने वाले ध्यान रखें यह बात

यदि आप ऊंची बिल्डिंगों में रहते हैं तो कुछ बातों का जान लेना आवश्यक है, जब कभी भूकम्प झटके महसूस हो तो सबसे ज्यादा खतरा ऊंची इमारतों पर ही होता है. ऐसे में आप इन बातों को ध्यान दें. यदि आप किसी बिल्डिंग के अंदर हैं तो जमीन पर बैठ जाएं ,मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. अपने चेहरे और सिर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में बैठ जाएं. अगर आप इमारत से बाहर हैं तो जितनी जल्दी हो आप इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं. यदि किसी वाहन में हैं तो वाहन रोक दें,और कोई भी हरकत न करते हुए वाहन के अंदर ही बैठे रहें.

मलबे में दबे हैं तो जान लें बात

अगर आप भूकम्प के बाद मलबे में दब गए हैं तो एक तो माचिस का प्रयोग न करें, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.  मलबे में दबे है तो पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के उसपर हिट करें, जिससे सुरक्षा कर्मी आपकी आवाज को सुन कर आप तक पहुंच सकें. अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं. यदि कोई चारा न हो तो फिर आप शोर मचाएं. अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट रखें, समय आने पर इसका प्रयोग कर सकें.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us