Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर की आड़ में वार: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए BSF के इम्तियाज, देश ने नम आंखों से किया सलाम

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर की आड़ में वार: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए BSF के इम्तियाज, देश ने नम आंखों से किया सलाम
बीएसएफ का जवान मोहम्मद इम्तियाज हुए शहीद: Image Credit Original Source

India vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी और ड्रोन हमले किए, जिसमें BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज (Mohammad Imtiyaz) शहीद हो गए. बिहार निवासी इम्तियाज को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. देशभर में पाकिस्तान की इस हरकत पर आक्रोश और शहीद को श्रद्धांजलि.

India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम को संघर्षविराम का समझौता हुआ था, लेकिन यह समझौता महज कुछ घंटों में ही तार-तार हो गया. पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने विश्वासघात का परिचय देते हुए जम्मू-कश्मीर में भारी गोलाबारी की और LoC के पास ड्रोन हमले भी किए.

इस दुस्साहसिक हमले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज (Mohammad Imtiyaz) शहीद हो गए. देश ने उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धा और आंसुओं के साथ नमन किया.

सीमा पर चला बारूद का खेल, शहीद हुए बिहार के लाल

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही अंधाधुंध फायरिंग में BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज वीरगति को प्राप्त हो गए. BSF द्वारा जारी बयान में बताया गया कि वह अपनी टीम के साथ सीमा चौकी की अगुवाई कर रहे थे, जब अचानक पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू हुई.

इस हमले में इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. वह बिहार (Bihar) के छपरा (Chhapra) जिले (सारण) के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

सीजफायर बना छलावा, ड्रोन से भी किए गए हमले

शाम 3:35 बजे भारत-पाक DGMO के बीच बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि दोनों देश 5 बजे से थल, जल और आकाश में हमले बंद कर देंगे. लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए रात 9 बजे के बाद भी न केवल गोलाबारी की बल्कि ड्रोन हमलों से भी भारतीय सीमा को निशाना बनाया. भारतीय सेना ने इन हमलों का माकूल जवाब दिया, लेकिन पहले ही शहादत झेल चुका भारत भावनात्मक रूप से आक्रोशित हो उठा.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

BSF ने दी अंतिम श्रद्धांजलि, पूरा देश गमगीन

BSF ने अपने बहादुर जवान को सम्मान देते हुए 11 मई को जम्मू के पलौड़ा स्थित फ्रंटियर मुख्यालय में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी. इम्तियाज की शहादत पर BSF के महानिदेशक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

BSF के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज ने गोलीबारी के बीच भी डटकर नेतृत्व किया और अपने साथियों को सुरक्षित रखने के लिए अंतिम सांस तक डटे रहे. उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी.

देशभक्ति से भरा संदेश: हर शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

इम्तियाज की शहादत ने एक बार फिर पूरे देश को एकजुट कर दिया है. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग पाकिस्तान के इस विश्वासघात पर आक्रोश जता रहे हैं और सरकार से सख्त जवाब की मांग कर रहे हैं.

इस घटना ने सीजफायर जैसे समझौतों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. भारत ने साफ किया है कि हर गोली का जवाब दिया जाएगा और हर शहादत को सम्मान के साथ याद रखा जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us