Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अयोध्या फैसला:आ गई फ़ैसले की घड़ी..सभी राज्यों में एलर्ट जारी..सोमवार तक के लिए स्कूल कालेज बन्द..!

अयोध्या फैसला:आ गई फ़ैसले की घड़ी..सभी राज्यों में एलर्ट जारी..सोमवार तक के लिए स्कूल कालेज बन्द..!
फ़ोटो साभार गूगल

अयोध्या रामजन्मभूमि विवाद के बहुप्रतीक्षित और ऐतिहासिक फैसले कि घड़ी अब क़रीब है..फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी राज्यों में एलर्ट जारी है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का ऐतिहासिक फैसला आज यानी शनिवार को सुबह 10:30 बजे से सुनाया जाएगा।फैसले को लेकर पूरे देश में मजबूत सुरक्षा घेरा लगाया गया है।खासकर यूपी में सुरक्षा को लेकर सब कुछ हाई अलर्ट पर है।पूरे प्रदेश में अगले तीन दिनों तक के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बन्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:अयोध्या फ़ैसला-डीएम ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी..सुरक्षा के तगड़े इंतजाम..शहर से लेकर गांव तक प्रशासन की रडार में.!

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि प्रदेश के 31 जिले संवेदनशील हैं। केंद्र से मिले 40 कंपनी अर्धसैनिक बल को इन्हीं जिलों में तैनात किया जाएगा। सबसे कड़ी सुरक्षा अयोध्या में होगी। उन्होंने संकेत दिए कि फैसला आते ही प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है। धारा 144 लगाए जाने के साथ सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े-Big Breaking:अयोध्या फ़ैसले को लेकर पूरे यूपी में तीन दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बन्द.!

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 673 लोग निगरानी में हैं। 10 नवंबर को बारावफात और 11 से 13 को कार्तिक पूर्णिमा के लिए भी पुलिस को हाई अलर्ट किया गया है। 31 जिलों में अयोध्या, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, रामपुर, मैनपुरी भी शामिल हैं।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या किसी भी संप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ कंटेंट के प्रसार पर नजर रखने के लिए जिले के 1600 स्थानों पर 16 हजार वॉलंटियर तैनात किए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए 3,000 लोगों को चिह्नित करके उनकी निगरानी की जा रही है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है. किसी को...
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Follow Us