Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amar Jawan Jyoti Controversy:पचास सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को क्यों 'बुझाया' जा रहा है.मोदी सरकार के फैसले की चौतरफा हो रही आलोचना

Amar Jawan Jyoti Controversy:पचास सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को क्यों 'बुझाया' जा रहा है.मोदी सरकार के फैसले की चौतरफा हो रही आलोचना
अमर जवान ज्योति

दिल्ली के इंडिया गेट पर शहीदों की याद में पचास सालों से अनवरत जल रही अमर जवान ज्योति शुक्रवार से बुझने जा रही है.मोदी सरकार इस फैसले के बाद विवादों में आ गई है.चौतरफा आलोचना हो रही है.लेकिन सरकार ने इस मामले में अपना पक्ष भी स्पष्ट किया है.पढ़ें इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला. Amar Jawan Jyoti India Gate Controversy Latest News

Amar Jawan Jyoti:अमर जवान ज्योति के बन्द करने के निर्णय पर मोदी सरकार की हर ओर आलोचना हो रही है.शहीदों की याद में इंडिया गेट पर पचास सालों से लगातार जल रही अमर जवान ज्योति शुक्रवार से बुझ जाएगी. Amar Jawan Jyoti Ka itihas

इस मामले में राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि-" बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा.कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…

हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!"

बता दें कि अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे. इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था.तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था.तब से लेकर आज तक अमर जवान ज्योति की लौ लगातार जल रही है. इसका रख रखाव केंद्र सरकार की तरफ़ से किया जाता है.

सरकार ने क्या कहा.. Amar Jawan Jyoti

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है बल्कि इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जल रही ज्वाला में मिलाया जा रहा है.ये अजीब बात थी कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 और अन्य युद्धों में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनका कोई भी नाम वहां मौजूद नहीं है."Amar Jawan Jyoti Controversy

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

बता दें कि इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का आज नेशनल वार मेमोरियल की लौ में विलय कर दिया जाएगा.भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को शुक्रवार को एक समारोह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लौ में मिला दिया जाएगा.समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे जो कि दोनों लौ को मिलाएंगे.इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार द्वारा 1914-1921 के बीच अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us