Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Skin Care Tips In Summer: प्रचण्ड गर्मी और धूप के संपर्क में आने से होती है इस तरह की स्किन प्रॉब्लम ! अपनाइए ये घरेलू नुस्खे जल्द मिलेगा आराम

Skin Care Tips In Summer: प्रचण्ड गर्मी और धूप के संपर्क में आने से होती है इस तरह की स्किन प्रॉब्लम ! अपनाइए ये घरेलू नुस्खे जल्द मिलेगा आराम
स्किन समस्या, image credit original source

Skin Care Tips

उत्तर भारत में गर्मी अपना प्रचंड रूप (Blazing hot) ले रही है धूप में निकलने वाले लोगों को गर्मी और धूप से सबसे ज्यादा समस्या त्वचा (Skin Problem) की उत्पन्न होती है. जिनमें कई तरह की स्किन समस्याएं हो जाती है जिसमें मुख्य रूप से धूप के संपर्क में आने पर चमड़ी काली (Black Skin) पड़ जाती है ऐसे में यदि आपको भी इस तरह की समस्या से बचना है तो हमारे द्वारा बताए गए आसान टिप्स को फॉलो करें.

गर्मी से होने वाली एलर्जी से ऐसे करें बचाव

गर्मी का प्रकोप (Heat Wave) बढ़ने लगा है ऐसे में खुद को इस भीषण गर्मी (Hot Summer) और चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. क्योंकि आप बार-बार निकलते हैं तो इससे आपके ऊपर त्वचा काली (Skin black) होने के साथ-साथ जलन होने लगती है. ऐसे में आप चाहे तो एलोवेरा जेल (Alovera Jel) का प्रयोग कर सकते हैं.

इससे आपको काफी आराम मिलेगा दरअसल एलोवेरा जेल एक तरह का मॉइश्चराइजर (Moisturizer) का काम करता है. वर्तमान में एलोवेरा का पेड़ बड़े ही आसानी से आपको कहीं पर मिल जाएगा. स्किन पर ताजे पत्तों से निकाल कर मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल करने से आपको धूप में होने वाली जलन के साथ-साथ शरीर में होने वाली झुर्रियों में भी आराम मिलेगा.

aloevera_apply_on_face_safety_skin
एलोवेरा का इस्तेमाल, image credit original source

नहाने के दौरान करें ओट्स का इस्तेमाल

इसके साथ ही आप नहाने के दौरान ओट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं ओट्स में एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti Inflamatory) ( किसी भी तरह की सूजन को कम करने में सहायक) नहाने में इस्तेमाल करने से त्वचा पर होने वाले रूखेपन को यह कम करने के साथ-साथ स्किन में एक तरह की चिकनाहट रहती है साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है ओट्स को इस्तेमाल करने के लिए महीन पाउडर के रूप में पीस ले. इस पाउडर को दो से तीन कप ठंडा या फिर गुनगुने पानी में डालकर 10 से 15 मिनट भिगोकर रखने के बाद इसे नहा लें. एक सप्ताह के अंदर ही आपको रिजल्ट मिलने लगेगा.

अधिक मात्रा में पिए पानी

सूरज की तपती हुई गर्मी से खुद को बचाने के लिए दिन में जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पीते रहिए पानी पीने से शरीर में नमी बरकरार रहेगी जिससे आपको किसी भी तरह का डिहाइड्रेशन का खतरा भी नहीं होगा. पानी पीने से देखते ही देखते आपका चेहरा पहले से भी ज्यादा परिवर्तन होगा. यदि हो सके तो अपने दिनचर्या में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए. घर से निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें.

Read More: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन

चेहरे पर लगाए मॉइश्चराइजर

धूप से आने के बाद कुछ देर छांव में बैठने के बाद ठंडे पानी से मुंह जरूर धोएं. जिसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाए यदि आपके पास मॉइश्चराइजर उपलब्ध नहीं है तो आप नारियल का तेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका चेहरा शुष्क और रुखा बिल्कुल भी नहीं होगा.

न पहने ज्यादा टाइट कपड़े

गर्मी के समय ज्यादा धूप में रहने से शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है जिस वजह से लोग खुद को तक तक महसूस करते हैं ऐसे में हो सके तो ढीले कपड़े पहने, क्योंकि शरीर से गर्मी के रूप में निकलने वाला पसीना यदि शरीर में ही फंसा रहता है तो इससे शरीर में एलर्जी भी हो सकती है ऐसे में शरीर को बाहर की हवा लगना भी काफी आवश्यक है ढीले कपड़े पहनने की वजह से हवा भी पास होती रहेगी और शरीर में पसीना नहीं रुकेगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us