Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Badaun Crime In Hindi: झाड़-फूंक कराने आयी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर मौलवी ने किया रेप ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Badaun Crime In Hindi: झाड़-फूंक कराने आयी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर मौलवी ने किया रेप ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मौलवी पर रेप का आरोप, image credit original source

Badaun News In Hindi

यूपी (Up) के बदायूं (Badaun) में एक महिला ने मौलवी (Maulvi) पर झाड़ फूंक (Exorcism) के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक आरोपी मौलवी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देते हुए जबरजस्ती करता है महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़ित महिला ने लगाया मौलवी पर गंभीर आरोप

पीड़ित महिला के द्वारा मौलवी (Maulvi) पर लगाए गए संगीन आरोप की यह घटना कोतवाली सदर एरिया बदायूं (Badaun) दिल्ली के रास्ते पर स्थित बड़े सरकार की दरगाह की है. जहां पर झाड़-फूंक करवाने आई महिला का आरोप है कि दरगाह के मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर इसी वीडियो की आड़ में लगातार पीड़िता के साथ रेप करता रहा.

इन सबमें चौका देने वाली बात यह है कि मौलवी का शिकार एक नहीं बल्कि कई महिलाएं हैं, जिन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. महिलाओं ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि समय रहते उस मौलवी के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो एक के बाद एक कई महिलाओं की जिंदगी तबाह हो जाएगी.

badaun_crime_exorcism_news
बदायूं में मौलवी पर बड़ा आरोप, image credit original source

दरगाह में होता है मानसिक रोगों का इलाज

जानकारी के मुताबिक यह दरगाह लोगों में काफी लोकप्रिय है ऐसा माना जाता है कि यहां पर आने वाले मानसिक रोगियों और रूहानी ताकतों से घिरे हुए मरीजों का इलाज किया जाता है. बताया जा रहा है कि इसी वजह से यहां पर मरीजों का तांता भी लगा रहता है हालांकि इस तरह के अंधविश्वासों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही नकार चुका है साथ ही इस तरह के इलाजों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. 

जानकारी के मुताबिक यहां पर भूत प्रेत और जादू-टोना का हवाला देते हुए हैं लोगों को जंजीरों से बांधकर रखा जाता है. जब पुलिस महिलाओं की शिकायत पर इस दरगाह पर पहुंची तो मौलवी के द्वारा 22 लोगों को जंजीरों से बंधा हुआ पाया गया जिन्हें कैद मुक्त करवाया गया.

पीड़ित महिलाओं ने लगाया बड़ा आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि दरगाह के बाहर बीते 1 साल से झाड़-फूंक करवाने जा रही महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि दरगाह में चादर और चुनरी की दुकान लगाने वाले राहत नाम के मौलवी ने पहले तो महिलाओं का प्राइवेट वीडियो बनाया और फिर इस वीडियो के आधार पर वह उनके साथ दुष्कर्म करने लगा.

बताया जा रहा है कि जब महिलाओं ने मौलवी की इस हरकत का विरोध किया तो वह उन्हें डराने और धमकाने लगा, आखिरकार महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए इस घटना की शिकायत पुलिस से की है वहीं पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है.

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us