Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bhadohi Crime In Hindi: पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को करंट देकर ले ली जान ! फिर गुमराह करने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा

Bhadohi Crime In Hindi: पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को करंट देकर ले ली जान ! फिर गुमराह करने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा
पत्नी की हत्या, image credit original source

यूपी (Up) के भदोही (Bhadohi) में एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या (Killed His Wife) करने के बाद उसे सुसाइड (Suicide) का रूप देने के लिए उसके मृत शरीर को फांसी के फंदे पर लटका दिया. लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो सारी हकीकत सामने आयी और आरोपी पुलिसकर्मी समेत 3 के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

प्लानिंग के तहत कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या

शातिर पुलिसकर्मी की इस खौफ़नाक करतूत की घटना उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के नारायण कालोनी की है. जहां बीती 7 मई को पुलिस के आलाधिकारियों को यह सूचना मिली कि रत्नेश नाम के पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी के होश उड़ गए. रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका था कि महिला की मौत फांसी से नहीं बल्कि करंट लगने से हुई है.

crime_in_bhaodhi
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, image credit original source

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के चलते आलाधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी रत्नेश के खिलाफ सुबूत जुटाते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया. वहीं जब आरोपी कांस्टेबल से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

उसने बताया कि रोज-रोज की लड़ाई-झगड़े से तंग आकर उसने पहले तो योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी को करंट लगाया और फिर इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका कर मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में मृतका की मां की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज, हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

24 घंटे में दूसरी बार पुलिस हुई दागदार

वहीं इस पूरे मामले को लेकर आलाधिकारियों ने बताया कि यह मामला बेहद संगीन है पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम किया है इसलिए विभाग की ओर से उसे पर कानूनी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है साथ ही उन 2 आरोपियों समेत 3 पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.

हालांकि पुलिस की छवि को धूमिल करने का ये कोई पहला मामला नहीं है 24 घंटे पहले ही कानपुर (Kanpur Sabji Wala) के सचेंडी में चौकी इंचार्ज की प्रताड़ना से तंग आकर एक सब्जी विक्रेता ने आत्महत्या कर ली थी लेकिन इससे पहले उसने चौकी इंचार्ज और पुलिस कांस्टेबल पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी वायरल किया था हालांकि घटना के बाद से ही आरोपी चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल मौके से फरार है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us