Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria Crime News: पुलिस चौकी में युवक की बेहरमी से पिटाई ! खून की उल्टियां करने के बाद हो गयी मौत, दरोगा पर आरोप दर्ज किया गया मुकदमा

Deoria Crime News: पुलिस चौकी में युवक की बेहरमी से पिटाई ! खून की उल्टियां करने के बाद हो गयी मौत, दरोगा पर आरोप दर्ज किया गया मुकदमा
पुलिस पर आरोप, image credit original source

Deoria Crime News

यूपी (Up) के देवरिया (Deoria) में पुलिस कर्मियों ने एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह खून की उल्टियां करने लगा, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजन पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा करने लगे मामले को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों ने आरोपी दारोगा को पुलिस चौकी से हटाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं.

पुलिस की पिटाई से चौकी में युवक की मौत

पुलिस द्वारा की गई इस बर्बरता का मामला बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव का है.. जहां पर रहने वाला दद्दन यादव नाम के युवक की गांव के पूर्व प्रधान के बेटे के साथ काफी गहरी दोस्ती थी इसलिए वह दोनों साथ में घूमते थे, लेकिन आरोप है कि उनका साथ में घूमना पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा को बिल्कुल भी पसंद नहीं था, इसलिए पहले तो आरोपी दरोगा ने दद्दन को अरेस्ट किया और फिर उसे चौकी ले आया जहां पर पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उसे थर्ड डिग्री देते हुए लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन फिर अचानक वह खून की उल्टियां करने लगा जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई उधर इस घटना की सूचना के बाद गुस्साए परिजन पुलिस चौकी पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

एसपी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिये निर्देश

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है आखिरकार मामले को बढ़ता हुआ देख जिले के एसपी ने मृतक युवक की पत्नी सुमन के द्वारा आरोपी दारोगा के खिलाफ तहरीर लेते हुए उसे पुलिस चौकी से हटाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं हालांकि इस मामले को लेकर परिजन लगातार आरोप लगा रहे हैं कि दद्दन की हत्या करने में पुलिस चौकी इंचार्ज और तीन पुलिसकर्मी भी दद्दन की हत्या करने में शामिल रहे हैं इन सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

चौकी इंचार्ज के द्वारा पिटाई का यह मामला बेहद संगीन है इसलिए पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है लेकिन इस बीच एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिरकार दरोगा की मृतक युवक से क्या दुश्मनी रही होगी जो बिना किसी वजह के उसे इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई हालांकि यह तो जांच का विषय है लेकिन कानून के रक्षक भूल जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है सजा देने का अधिकार न्यायपालिका का है तो फिर क्यों पुलिस बार-बार इस तरह की हरकतें करती है. फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी का ये भी कहना है कि युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है.

बीते कुछ दिनों से यूपी पुलिस चर्चाओं में

पुलिस द्वारा बर्बरता का यह कोई पहला मामला नहीं है अभी कुछ दिन पहले भी नोएडा में रेप के एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी के दौरान चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने पूरी चौकी को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच बिठा दी थी. कानपुर में एक सब्जी विक्रेता ने पुलिस चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल की प्रस्तावना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी इससे पहले पीड़ित ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था.

जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पुलिस कांस्टेबल और चौकी इंचार्ज को ठहराया था हालांकि इस घटना के बाद से ही आरोपी चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल फरार हो गया है. तीसरा मामला भी कानपुर का है जहां बीते सप्ताह एक 50 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी थी उसके शव को एटा जिले में फेंक दिया था और वापस कानपुर आकर अपनी डियूटी करने लगा, हालांकि इस घटना का खुलासा 3 महीने बाद हुआ.

इन सभी मामलों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश सरकार लगातार पुलिस और आम आदमी के बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश कर रही है लेकिन वर्दी का रौब झाड़ने वाली पुलिस अपनी इस ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए आम लोगों को परेशान करने का काम करने से बाज नहीं आ रही है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us