Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Crime News: ऑनलाइन गेम के जरिए दोगुना पैसा कमाने का युवक को दिया लालच ! एक ही पल में युवक ने गंवा डाले 32 लाख रुपये, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे ठगी का शिकार

युवक के साथ ऑनलाइन ठगी, image credit original source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से युवक के साथ लाखों की ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का मामला सामने आया है. युवक के साथ ऑनलाइन गेम (Online Games) में दोगुना पैसा कमाने का लालच देकर 32 लाख रुपये की ठगी की गई है. इतनी बड़ी रकम गंवाने के बाद पीड़ित युवक ने कानून का दरवाजा खटखटाया. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऑनलाइन गेम के जरिये बड़ी ठगी का हुआ युवक शिकार

प्रयागराज (Prayagraj) का यह मामला साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से जुड़ा हुआ है. दरअसल झूंसी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक गंगापार झूंसी थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक ऑनलाइन गेम (Online Game) के भंवर में ऐसा फंसा की अंत में उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ गया. पीड़ित की माने तो पहले ऑनलाइन गेम के जरिए लुभावने ऑफर दिए जिसमें ज्यादा पैसा कमाया जा सके.

online_fraud_in_prayagraj
प्रयागराज में युवक के साथ ठगी, image credit original source

युवक को लिया ठगों ने झांसे में, लगा दिए 32 लाख रुपये

इसके बाद युवक ठगों के झांसे में आ गया और उन लोगों ने युवक का रजिस्ट्रेशन कर दिया. रजिस्ट्रेशन कराते ही फोन आना शुरू हो गया. जिसमें उससे कुछ पैसा लगाने को कहा गया. पहले उसने थोड़ा पैसा लगाया जिससे कोई शक ना हो इसमें युवक को थोड़ा लाभ दिया. ठगों को लगने लगा कि युवक झांसे में आ चुका है. कुछ दिन बाद ठगों ने उससे भारी रकम लगाने की बात कही और उसमें दुगना रकम कमाने का लालच भी दे डाला. युवक ने ठगों की बात में आकर बड़ी रकम का बंदोबस्त किया इसके लिए अपनी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख डाली और ऑनलाइन 32 लाख रूपए लगा डालें.

गंवाए 32 लाख रुपये पीड़ित पहुंचा थाने

कुछ ही देर बाद उन लोगों ने युवक का फोन उठाना बंद कर दिया और हर जवाब आना बंद हो गया काफी देर प्रयास करने के बाद भी युवक को कोई सफलता नहीं मिली तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है. परेशान युवक ने इस पूरी मामले की सूचना झूसी थाने पहुंचकर पुलिस से की है. पुलिस को उसने बताया कि उसके साथ 32 लाख रुपये की ठगी हो गई है और अब उन लोगों का फोन बंद आ रहा है इस मामले में एसीपी विमल मिश्रा ने युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

अलर्ट और सुरक्षित रहें

फिलहाल इस आधुनिक जीवन में जिस तरह से मोबाइल पर फर्जी एप्स और वेबसाइट ने डाका डाला है उससे न जाने कितने लोग बर्बाद हो गए हैं. ऐसे में आप हर समय मोबाइल पर अलर्ट और सुरक्षित रहें, बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट रहे. कोई भी नोटिफिकेशन गेम का आता है तो उसे एक्सेप्ट ना करें, गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड न करें, क्योंकि हो सकता है वह साइबर ठगों के द्वारा भेजा गया कोई एक नोटिफिकेशन हो, जिसके क्लिक करते ही आपका महत्वपूर्ण डेटा उनके हाथ लग सकता है. आपके साथ ठगी हो सकती है. याद रखें किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें अज्ञात नंबरों से आ रहे कॉल और एसएमएस का जवाब ना दे, हो सकता है वह फ्रॉड कॉल या फ्रॉड एसएमएस हो केवल आधिकारिक एप्स और वेबसाइट का ही प्रयोग करें.

Read More: Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

17 May 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए...
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Follow Us