यूपी:बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत सामग्री बांट रहे थे डीएम..तभी भरभरा गई दीवाल..डीएम सहित कई चोटिल.!
On
यूपी में इस समय बाढ़ का कहर जारी है।वाराणसी भी बाढ़ की चपेट में है।गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा उफ़ान पर हैं जिसके चलते वाराणसी ज़िले के कई इलाके बाढ़ग्रस्त है..आज बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री बांटते वक्त हादसा हो गया..जिसमे डीएम सहित कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
वाराणसी:बाढ़ की मार से जूझ रहे जिलों में वाराणसी भी शामिल है।वाराणसी के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है।नदियों के किनारे बसे गाँवो को प्रशासन द्वारा खाली करा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा जा रहा है।
ये भी पढ़े-फतेहपुर:बाढ़ का कहर-कई इलाकों में घरों में घुसा पानी..लोगों का पलायन शुरू.!

आपको बता दे कि जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह राहत सामग्री बांट रहे थे, ठीक इसी दौरान उनके पास की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही डीएम को ज्यादा चोटें नहीं आई।
Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
