Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि-लगे सिद्धू मुर्दाबाद के नारे।

फतेहपुर:पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि-लगे सिद्धू मुर्दाबाद के नारे।
शहीदों को सलामी देते युवा

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश मे पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है.. फ़तेहपुर में भी हमले के बाद से लगातार कैंडिल मार्च औऱ श्रद्धांजलि सभाओं का दौर जारी है... पढ़े एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: बीते गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के क़रीब सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश मे पाकिस्तान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही लोग शहीदों के सम्मान में जगह जगह कैंडिल मार्च और जुलूस निकाल हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को नम आंखों से याद कर रहें हैं।

जिले में शनिवार को भी जगह जगह कैंडिल मार्च निकाल सैनिकों को याद किया गया है।देर शाम ताँबेश्वर मंदिर के पास क़रीब एक सैकड़ा युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला जो राजकीय इंटर कालेज के पास पहुंच समाप्त हुआ,इसके बाद युवाओं ने जीआईसी के सामने पाकिस्तान का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से से भरे हुए युवाओं ने भारत सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार को कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए युवा नेता अतुल यादव ने कहा कि पाकिस्तान को हम युवाओं की खुली चुनौती है कि वह सामने से हमला करें जिसका मुहंतोड़ जवाब हम भारत वासी देंगे,साथ ही अतुल ने कहा कि ये जो पाकिस्तान अपनी गन्दी सोच से आतंकवाद का सहारा लेकर हमला कर रहा है वो बन्द करे।

नवजोत के बयान से युवाओं में गुस्सा...

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धधू द्वारा दिए गए बयान से युवाओं में काफ़ी रोष दिखा,नीलू पटेल ने कहा कि यदि सिद्धधू के घर का कोई व्यक्ति हमले में शहीद हुआ होता तो वह ऐसा घिनौना बयान न देते साथ ही नीलू ने कहा कि जो नवजोत सिंह सिद्धधू को जूतों की माला पहना देगा उसे मेरी तरफ से 21000 का ईनाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद सिद्धधू ने कहा था कि इस मसले पर पाकिस्तान के साथ बातचीत कर मसले को सुलझाया जा सकता है,सिद्धधू के इस बयान पर लोगों ने जमकर सिद्धधू को लताड़ लगाई थी।
कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से विवेक वर्मा,मुकेश,शुभम परिहार,प्रिंस गुप्ता सहित सैकड़ों की तादात में युवा शामिल रहे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मवई-गनेश पुर के युवाओं ने भी निकाला कैंडिल मार्च...

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

शुक्रवार को हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मवई-गनेशपुर के युवाओं ने भी मवई चौराहे से कैंडिल मार्च निकाल शहीदों को याद किया।मार्च में शामिल आदर्श मिश्रा 'राज' ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादा किया था कि हम एक के बदले चार सिर पाकिस्तान के लाएंगे वो वादा पूरा करने का अब समय आ गया है,और अब हम भारतीयों को 40 के बदले 400 सिर पाकिस्तानियों के चाहिए।कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से आशू,इमरान,नीरज,कुलदीप,गौरव व पवन सहित क़रीब आधा सैकड़ा लोग शामिल रहे।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us