Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:शायर इमरान प्रतापगढ़ी से इतने करोड़ रुपए वसूल करेगी सरकार...जारी हुआ नोटिस..!

UP:शायर इमरान प्रतापगढ़ी से इतने करोड़ रुपए वसूल करेगी सरकार...जारी हुआ नोटिस..!
इमरान प्रतापगढ़ी फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

सीएए क़ानून के विरोध में प्रदर्शन करने वालो के विरुद्ध योगी सरकार सख़्त हो गई है..कांग्रेस नेता व शायर इमरान प्रतापगढ़ी को प्रशासन ने जुर्माने का नोटिस थमाया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

मुरादाबाद:दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता क़ानून के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है।इसी तरह यूपी के कुछ जिलों में भी शाहीन बाग की तर्ज पर कुछ लोग धरना और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।लेक़िन यूपी सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख़्त रूख़ अख्तियार करना शुरू कर दिया है।ताज़ा मामला कांग्रेस नेता व शायर साथ ही मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे इमरान प्रतापगढ़ी की नोटिस से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े-UP Board Exam 2020:अंतिम दिनों में ऐसे करें फ़टाफ़ट तैयारी..पा सकतें हैं अच्छे अंक..!

सीएए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में जिला प्रशासन ने इमरान को 1 करोड़ चार लाख आठ हज़ार रुपए जुर्माने के तौर पर भरने का नोटिस जारी किया है।यह नोटिस अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया है।

आपको बता दे कि नागरिकता क़ानून (CAA) के विरोध में मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में प्रदर्शन चल रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शन को सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बताया गया है।साथ ही कहा गया है कि इसकी वजह से कानून व्यवस्था पर काफी पैसा खर्च हो रहा है।

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

ये भी पढ़े-UP:अनाज घोटाले में फंसे कर्मचारियों के ऊपर मंत्री धुन्नी सिंह की बड़ी कार्यवाही से..विभाग में मचा हड़कम्प..!

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

इमरान प्रतापगढ़ी पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और धारा 144 के उलंघन के आरोप में प्रतिदिन 13 लाख 42 हज़ार रुपए के हिसाब से जिला प्रशासन ने जुर्माने का नोटिस भेजा है।मालूम हो कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की थी।और कई लोगों के खिलाफ हर्जाना चुकाने का फरमान जारी किया था।हिंसा में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वालों को नोटिस दिया गया था।अगर वो नुकसान की भरपाई नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई होगी।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us