Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को गरीबों का हाल जानने सड़कों पर निकले डीएम.!

फतेहपुर:कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को गरीबों का हाल जानने सड़कों पर निकले डीएम.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शनिवार की रात फतेहपुर शहर की सड़को पर गरीबों को हाल जानने डीएम ख़ुद निकले..इस दौरान उन्होंने ठंड से परेशान गरीबों को कंबल भी वितरित किए...देखें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:पड़ रही भीषण ठंड में आधी रात को यदि सड़को पर ज़िले का सबसे बड़ा अधिकारी निकल पड़े तो लोग अनायास ही उसे गरीबों का मसीहा कहने लगते हैं।जी हां शनिवार आधी रात को फतेहपुर शहर की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।जब जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह रात के क़रीब 11 बजे निकल पड़े।डीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्हें कई ऐसे लोग मिले जो सड़क किनारे ठंड से कंपकपा रहे थे।डीएम ने उनका हाल जाना और सभी को ठंड से बचाव के लिए अपने हांथो से कम्बल भी प्रदान किए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जिला प्रशासन ने CAA और NRC को लेकर व्याप्त अफवाहों के मद्देनजर उठाया यह क़दम..जिसकी हो रही है सराहना..!

इसके बाद वह हरिहरगंज, आईटीआई रोड, ज्वालागंज सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क किनारे मिले लोगों को कम्बल प्रदान किये।जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सड़क किनारे ठंड से परेशान रिक्शे वालों को भी कम्बल वितरित किए।

जिलाधिकारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि ठंड से लोगों को बचाने के लिए शहर में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।जिनके पास आशियाने की व्यवस्था नहीं है वह लोग इन रैन बसेरों में जाकर रह सकते हैं।डीएम ने कहा कि शहर कस्बों और गाँवो में भी अलाव की व्यवस्था करवाई गई है।जिससे लोंगो को ठंड से बचाया जा सके।

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us