Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बक़रीद को लेकर प्रशासन सख़्त..खुले में नहीं होगी कुर्बानी..!

फतेहपुर:बक़रीद को लेकर प्रशासन सख़्त..खुले में नहीं होगी कुर्बानी..!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

कोरोना महामारी के चलते इस बार बक़रीद के त्योहार को लेकर प्रशासन चौकन्ना है..शासन की गाइडलाइन का ज़िले में पूर्णतया पालन हो इसके लिए डीएम एसपी ने जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:आगामी एक अगस्त को होने वाले मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहार बक़रीद को लेकर जिला स्तर पर भी जिला प्रशासन की तरफ़ से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़ लगाकर किसी भी तरीक़े का आयोजन करने पर पूर्णतया मनाही की गई है।बुधवार को डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:Exclusive-गरीबों की बस्ती 'नरकलोक' में तब्दील..सुध लेने वाला कोई नहीं..!

इन बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत पर्व मनाते समय दो गज की सामाजिक दूरी का पालन अवश्य किया जाए व मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि पर्व घर पर ही मनाए खुले स्थान पर जानवरो की कुर्बानी एवं मांस का आदान-प्रदान पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।कुर्बानी अपने घरों में ही करे और अपशिष्ट को डस्टबिन पर रखें और नगर पालिका की गाड़ी आने पर अपशिष्ट उसमें डाल दे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में रिकार्ड बढ़ोतरी..एक दिन में 27 नए मरीज़..!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

बक़रीद को देखते हुए पुलिस की सख़्ती बढ़ गई है।बक़रीद पर किसी भी दशा मे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होगी।इसके लिए डीएम की तरफ़ से भी सख़्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:पुलिस के हत्थे चढ़ा एक औऱ टॉप-10 का शातिर अपराधी..दर्ज हैं 17 मुकदमें..!

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा,क्षेत्राधिकारी नगर के0डी0 मिश्र, ईओ नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा,अधिशाषी अभियंता विद्युत, शहरकाजी शाहीदुल इस्लाम,कारी फरीदउद्दीन सहित अनेक धर्मगुरु उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us