Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:जीएस लैंड में बना डाला कई किलोमीटर अवैध नाला..सरकारी नोटिस के बाद भी..नदी में छोड़ा जा रहा है गंदा पानी.!

फ़तेहपुर:जीएस लैंड में बना डाला कई किलोमीटर अवैध नाला..सरकारी नोटिस के बाद भी..नदी में छोड़ा जा रहा है गंदा पानी.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गंगा सफाई और अवैध निर्माण को लेकर शासन चाहे जितना भी सज़ग हो लेकिन प्रशासनिक अमले की कानों में जूं तक नहीं रेंगती।कच्छप गति से चलने वाला जिला प्रशासन अपनी ही गति से कार्य करता है।ऐसे में कैसे लोग उनसे न्याय की उम्मीद करें..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

फ़तेहपुर:पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और अवैध निर्माण के लिए सरकार चाहे जितने भी नियम कानून बनाए लेकिन जब विचारों में ही भ्रष्टाचार व्याप्त हो तो उसे क्या कहा जाए.?शायद इसलिए लोगों के मन से कानून के प्रति विश्वास उठता जा रहा है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:जीएमआर कम्पनी की लापरवाही के चलते हुआ बड़ा हादसा...जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा मजदूर..पांच घण्टे तक प्लांट में मौजूद रही थाने की पुलिस..चर्चाओं का बाज़ार गर्म!

ऐसा ही एक मामला जिले की बिंदकी तहसील के गोधरौली ग्राम पंचायत है जहां राजराजेश्वरी टेक्नो फैब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ग्राम समाज की ज़मीन से लेकर पांडु नदी तक महीनों पहले एक अवैध रूप से नाले का निर्माण कर दिया और उसी के माध्यम से केमिकल युक्त पानी सीधे नदी में छोड़ दिया जाता है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि नाले से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी पांडु नदी और गंगा नदी को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। बिना पानी को ट्रीट किए इसे सीधे नदी में छोड़ा जाता है जो कि एनजीटी के नियम के विरुद्ध है।

गंगा सफाई को लेकर सरकार करती है सैकड़ों खर्च..

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

गंगा सफाई को हर वर्ष करोडों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन गंगा नदी और अन्य सहायक नदियों की स्थिति में किसी प्रकार कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है उसका सबसे महत्वपूर्ण कारण है फैक्ट्रियों और गंदे नाले का पानी सीधे नदियों में जाने से रोका नहीं जा रहा है।

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

तहसील से जारी नोटिस के बाद भी बना हुआ है अवैध नाला..

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ग्राम समाज की ज़मीन पर अवैध नाला निर्माण को लेकर प्रधान पति ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार को एक शिकायती पत्र भी दिया था जिसपर मुआयने के बाद 7 जनवरी 2019 को राजराजेश्वरी टेक्नो फैब प्राइवेट लिमिटेड को एक नोटिस जारी की गई थी जिसमें 15 दिनों के भीतर अवैध नाले को हटाने की बात कही गई थी लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कंपनी ने नाले को नहीं हटाया।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us