Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:रामजन्म भूमि विवाद के पक्षकार महंत धर्मदास ने बताया जान का ख़तरा..मिल रही फ़ोन से धमकियां!

यूपी:रामजन्म भूमि विवाद के पक्षकार महंत धर्मदास ने बताया जान का ख़तरा..मिल रही फ़ोन से धमकियां!
महंत धर्मदास फ़ाइल फ़ोटो

अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि विवाद के एक पक्षकार महंत धर्मदास ने अपनी जान का खतरा बताया है..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

अयोध्या-अयोध्या राम जन्मभूमि मामले का मुद्दा एक बार फ़िर चर्चा में है।वजह इस बार जरूर कुछ हटकर है।
दरसल पक्षकार महंत धर्मदास ने अपनी जान को कुछ लोगों से खतरा बताया है,महंत धर्मदास ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें फोन पर एक अनजान नम्बर द्वारा धमकी दी जा रही है। इसकी सूचना महंत ने उच्च अधिकारियों को दे दी है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर फ़ोन से धमकी देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दो समुदायों में विवाद..ग्राम प्रधान के घर पर हुआ पथराव..दोनों ओर से भारी भीड़ हुई इकट्ठा..गाँव में पुलिस बल तैनात!

महंत ने बताया कि उन्हें दो महीने में 40 बार अनजान नंबर से फोन किया गया है।फोन करने वाले शख्स ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है,वहीं धमकी के बाद महंत के आवास हनुमानगढ़ी के नीचे पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

कौन हैं महंत धर्मदास..

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

आपको बता दें कि महंत धर्मदास श्री राम जन्मभूमि विवाद  को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक पक्षकार है,और वह लगातार उस विवादित जगह पर राममंदिर बनने के पक्ष में हैं इसके अलावा वह अयोध्या स्थित प्रशिद्ध हनुमान मन्दिर हनुमान गढ़ी से जुड़े संत हैं।
महंत धर्मदास को धमकी भरे फोन आने की सूचना के बाद से पुलिस व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।महंत धर्मदास को पुलिस की सुरक्षा प्रदान की गई है साथ ही उनके घर के बाहर भी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us