Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cyclone Yaas: यास का असर यूपी के कई जिलों में अलर्ट भारी बारिश की आशंका

Cyclone Yaas: यास का असर यूपी के कई जिलों में अलर्ट भारी बारिश की आशंका
Yaas : सांकेतिक फ़ोटो

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफ़ान का असर यूपी के कई जिलों में देखने को मिलेगा, इसको लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। cyclone yaas impact in uttar pradesh heavy rain with high speed winds

Uttar Pradesh Weather News: पूर्वी यूपी के जिलों में चक्रवाती तूफ़ान यास का असर दिखना शुरू हो गया है।अनुमान के मुताबिक 27 मई की रात से लेकर 28 मई तक इन जिलों में तेज़ हवा के साथ भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकरनगर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया,देवरिया, संत कबीर नगर और महाजगंज इस तूफान से प्रभावित हो सकते हैं।इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। Cyclone Yaas impact in up heavy rain with high speed winds

आपको बता दें कि, चक्रवात 'यास' तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है।ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। ओडिशा के भद्रक और बालासोर में सबसे ज्यादा तबाही की आशंका है. खराब मौसम के चलते पूर्वी राज्य के पांच एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स स्थगित कर दी गई हैं। 

वहीं, रेलवे ने ओडिशा-बंगाल की सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा बिहार और झारखंड की भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बता दें कि चक्रवाती तूफान यास बिहार पहुंच चुका है। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में तूफान का असर दिखाई देने लगा है। सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कई जिलों में तेज हवा के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। तेह हवा और बारिश की वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us