Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPSSSC PET Exam 2023: यूपी पीईटी परीक्षा की तारीखों की घोषणा ! अक्टूबर में इस दिन होगा एग्जाम, 6 सितम्बर तक करेक्शन

UPSSSC PET Exam 2023: यूपी पीईटी परीक्षा की तारीखों की घोषणा ! अक्टूबर में इस दिन होगा एग्जाम, 6 सितम्बर तक करेक्शन
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा की तारीख घोषित, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) ने प्रिलिमिनरी एलिजिबलिटी टेस्ट यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 की तिथि घोषित कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वे अब परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें. ये परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को निर्धारित की गयी है.जिन अभ्यर्थियों को आवेदन में करेक्शन करना है वे 6 सितंबर तक कर लें.


हाईलाइट्स

  • यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2023 परीक्षा की तारीख की घोषित, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी पर
  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की शुरू कर दें तैयारी, आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं
  • 6 सितंबर तक एडिट विंडो खुली है, कर सकते है आवेदन में करेक्शन

UPSSSC announces PET 2023 exam date : UPSSSC पीईटी परीक्षा 2023 की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी तैयारी में तेजी लाना शुरू कर दें. क्योंकि परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. दरअसल यूपीएसएसएससी कई तरह की परीक्षाएं कराता है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.चलिए आपको बताते हैं कि इसमें कौन से पदों के लिए परीक्षा दी जाती है.

पीईटी 2023 परीक्षा की तारीखों का एलान

उत्तरप्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने PET यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 की तिथियां अपने आधिकारिक वेबसाईट पर घोषित कर दी है. यह परीक्षा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है. निगेटिव मार्किंग भी रखी गयी है. हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. 2 घण्टे की परीक्षा होगी.

6 सितंबर तक खुली है एडिट विंडो

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

आपको बता दें कि 30 अगस्त तक पीईटी परीक्षाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था. अब जो अभ्यर्थी जिनको अपने आवेदन में कुछ करेक्शन करना है. उसे एडिट विंडो के जरिये 6 सितंबर तक कर सकते हैं. फिर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी. इस परीक्षा में यूपी सरकार के विभिन्न विभागों पर ग्रुप सी कैटगरी के हिसाब से भर्ती निकाली जाती है.जिसके लिए पीईटी की परीक्षा देना अनिवार्य है. जिन विभागों में भर्तियां की जाती हैं, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और रेवेन्यू शामिल है. 

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

एप्लिकेशन एडिट करने के लिए इन बिंदुओं को समझें

एप्लीकेशन एडिट करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. upsssc.gov.in पर क्लिक करें. यहां होमपेज पर एक लिंक मिलेगा , जिस पर लिखा है – ‘under Advt. No: 07-Exam/2023 start from 01/08/2023’. इस पर क्लिक करें. क्लिक करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. इसे डालने के बाद जैसे ही एप्लीकेशन एडिट करने का ऑप्शन दिखे, उस पर क्लिक करें. अब जो आप करेक्शन करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं. पूरी तरह से चेक कर लें और फॉर्म सेव कर लें. 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us