Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Weather Update: पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाएं ! यूपी शीतलहर की चपेट में, ये जनपद रहा सबसे ठंडा, जानिए IMD Alert

Up Weather Update: पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाएं ! यूपी शीतलहर की चपेट में, ये जनपद रहा सबसे ठंडा, जानिए IMD Alert
यूपी में शीतलहर का प्रकोप, फोटो साभार सोशल मीडिया

UP Mausam News

यूपी में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो अभी दो से तीन दिन राहत नहीं मिलते दिख रही है. कई जगहों पर कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट (Alert) जारी किया है. यूपी का कानपुर (Kanpur) सबसे ज्यादा ठंडा (Cold) रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आगरा का भी कुछ ऐसा ही हाल है. फतेहपुर (Fatehpur) में भी घने कोहरे का लोगों का सामना करना पड़ा है.

पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी ने मैदानी क्षेत्रों में बढ़ाई सर्दी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी (Winter) पड़ रही है. हर कोई अपने आपको सर्दी से बचाने के लिए कोई न कोई जुगाड़ देख रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी और चल रही तेज सर्द हवाओं (Cold Waves) ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है. शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर चली बाहर तो सर्दी का हाल जो था सो था लेकिन घर के अंदर भी गलन का असर लोगों में दिखाई दिया. प्रदेश का सबसे ठंडा शहर कानपुर (Cold City Kanpur) रहा. पिछले दो दशकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जिसकी वजह से लोगों की कपकपी छूट गयी. 

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट 

आईएमडी (Imd) ने लखनऊ समेत 26 जिलो में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना बताई गयी है. कई जगह कोल्ड डे (Cold day)  व ऑरेंज अर्लट भी जारी किया है.

कोहरे की चादर से आसमान ढका हुआ है. सड़कों पर घने कोहरे से आवागमन ठप हो गया है. लोगों को कोहरे में ड्राइव करने में बड़ी दिक्कतें आ रही है. हालांकि अभी दो से दिन तीन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. 

इन जिलों में कोल्ड डे व ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश पूरी तरह से ठंड (Cold) की चपेट में है. सर्द हवाओं (Cold Waves) ने हाथ-पैर सुन्न कर दिए हैं. घरों के अंदर रहने के बावजूद ठंड बेचैनी बढ़ा रही है. यूपी के इन जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया है.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

कानपुर, फतेहपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी इसके अलावा, लखनउ, रायबरेली, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, अमेठी, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर में कोहरे का अलर्ट है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us