Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP में बन्द हुई Shadi Anudan Yojana गरीबों को मिलते थे 20 हज़ार रुपए

UP में बन्द हुई Shadi Anudan Yojana गरीबों को मिलते थे 20 हज़ार रुपए
Shadi Anudan Yojana यूपी में बन्द

फ्री राशन (Free Ration Yojana) के बाद अब योगी सरकार (Yogi Government) ने एक औऱ योजना को बन्द कर दिया है. इस योजना (UP Shadi Anudan Yojana) के तहत गरीबों को बेटी के शादी पर 20 हज़ार रुपए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिए जाते थे.

UP Shadi Anudan Yojana:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फ्री राशन योजना (Free Ration Yojana Closed) को बन्द करने के बाद गरीबों के हितार्थ लम्बे समय से चल रही शादी अनुदान योजना (Shadi Anudan Yojana Closed In UP) को भी बन्द करने का निर्णय लिया.इस योजना के तहत गरीबों को अपनी बेटी की शादी के लिए 20 हज़ार रुपये समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department Uttar Pradesh) द्वारा दिए जाते थे.

क्यों बन्द हुई शादी अनुदान योजना.. Shadi Anudan Yojana In UP

दरअसल भाजपा सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना (CM Samuhik Vivah Yojana) पहले से चला रही है.इसमें एक साथ कई ग़रीब जोड़ों की शादियां सामुहिक आयोजन में सम्पन्न होती हैं. इसमें प्रति बेटी को 51 हज़ार रुपए की राशि दी जाती है, जिसमें से 6 हजार रुपए खाने औऱ शादी की व्यवस्था के लिए काट लिए जाते हैं, शेष 45 हज़ार में 35 हज़ार नगद बेटी के खाते में और 10 हज़ार का सामान शादी के समय दिया जाता है.

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण (Asim Arun) का कहना है कि गरीब बेटियों के लिए सामुहिक विवाह योजना चल रही है, जो चलती रहेगी, शादी अनुदान योजना (UP Shadi Anudan Yojana Closed ) में पिछले काफी समय में फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रहीं थी, इस लिए अब इसको बन्द करने का फैसला लिया गया है. समाज कल्याण के पोर्टल से इस योजना को हटा दिया जाएगा.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

फ्री राशन योजना को बन्द कर चुकी है सरकार..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल से सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री राशन योजना (Free Ration Yojana UP Latest News) को सरकार ने बन्द कर दिया है. अब कार्ड धारकों को सरकारी खाद्यान्न की दुकानों (कोटा) से दो रुपये प्रति किलो की दर से गेंहू औऱ तीन रुपए प्रति किलो की दर से चावल मिलेगा. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us