Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up School College Closed : यूपी में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज जान ले पूरी बात

Up School College Closed : यूपी में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज जान ले पूरी बात
यूपी के इन जिलों में कुछ दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

UP School News: सावन मास प्रारंभ हो चुका है.यूपी के विभिन्न जिलों से कांवड़ यात्रा निकल रही है.ऐसे में सबसे बड़ा चैलेंज स्कूलों व कॉलेजों के लिए रहता है.जिसके मद्देनजर यूपी के इन जिलों में स्कूल व कालेजों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. परीक्षाओं को स्थगित कर उन्हें आगे बढ़ा दिया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी के इन जिलों में स्कूल कालेज रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय
  • मुजफ्फरनगर ,मेरठ,बदायूँ समेत अन्य जिले के स्कूल रहेंगे बंद
  • स्थगित परीक्षाओं की तारीखों को बढ़ाया गया आगे

UP School College Closed Kanwad Yatra : श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. यह कांवड़ यात्रा यूपी के विभिन्न जिलों से होकर निकलती है. जो बराबर 15 अगस्त तक जारी रहेगी इसी के मद्देनजर यूपी सरकार ने ऐसे जिलों के स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं जहां से कावड़ यात्रा निकलती है.जानिए किन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं और यह कब खुलेंगे.

कांवड़ यात्रा को लेकर स्कूलों में छुट्टी

शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्कूल और कॉलेज कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए बंद करने के निर्देश दिए हैं. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी तादाद में कांवड़िये नदियों का जल लेकर निकलते हैं .ऐसे में किसी प्रकार की स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को समस्या ना हो जिसको लेकर शासन-प्रशासन ने इन जिलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं.

इन जिलों के स्कूल व कॉलेज किये गए बंद

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

जिन जिलों में स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी के आदेश और परीक्षाएं स्थगित की गई हैं उनमें मुजफ्फरनगर जिला शामिल है. जिसमें 8 दिन का अवकाश रहेगा. 8 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थान, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे 16 जुलाई के बाद ही संस्थान खोलने के बारे में विचार किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

पालीटेक्निक परीक्षाएं भी स्थगित

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

यहां पर पॉलिटेक्निक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है और उन्हें आगे बढ़ा दिया गया है .वही मेरठ में भी 10 जुलाई से स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. 17 जुलाई के बाद ही स्कूल कॉलेज खुलेंगे. यहां होने वाली पॉलिटेक्निक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है जो अब 21 से 26 जुलाई के बीच में कराई जाएगी. उधर बदायूं में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे.बागपत और सहारनपुर में भी स्कूल कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह निर्णय शासन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लिया है.इन जिलों से होकर पवित्र नदियां पड़ती है यहां से कावड़िये जल लेकर निकलते है, और जत्था का जत्था हर तरफ शिवालयों के लिए रवाना होता है .ऐसे में इन जिलो के ऐहतियातन दृष्टिकोण से स्कूल व कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है. 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us