Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam Updates : यूपी में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान

UP Mausam Updates सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले लोगों को ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन अब प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, मौसम विभाग की तरफ़ से इस सम्बंध में अलर्ट जारी किया गया है.

UP Mausam Updates : उत्तर प्रदेश में अगले 5-6 दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम करवट लेगा, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. हालांकि तापमान में पहले की तरह गिरावट नहीं होगी.

शनिवार से कई इलाकों में बादल छाने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ रही है. इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. यूपी के कई इलाकों में मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. वहीं, 25 जिलों में शीतलहर का अनुमान जताया गया है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 व 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी. अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं, आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रविवार से बादलों की आवाजाही रहेगी. वहीं सोमवार से बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा.अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर इस बार उत्तर प्रदेश में दिखेगा.

Read More: UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

उन्होंने बताया कि विक्षोभ के कारण पूर्वी हवाएं शुक्रवार से सक्रिय हो जाएंगी. इस दौरान शहर का तापमान बढ़ेगा. 22 जनवरी को बादल छाएंगे और 23 जनवरी को बूंदाबांदी होगी. 24 और 25 जनवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं। शाम ढलते ही कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. दिन में खिली धूप से लोगों को राहत मिलती दिख रही है.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

20 Jan 2023 By Shubham Mishra

UP Mausam Updates : यूपी में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान

UP Mausam Updates : उत्तर प्रदेश में अगले 5-6 दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम करवट लेगा, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. हालांकि तापमान में पहले की तरह गिरावट नहीं होगी.

शनिवार से कई इलाकों में बादल छाने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ रही है. इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. यूपी के कई इलाकों में मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. वहीं, 25 जिलों में शीतलहर का अनुमान जताया गया है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 व 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी. अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं, आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रविवार से बादलों की आवाजाही रहेगी. वहीं सोमवार से बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 25 जनवरी तक चलेगा.अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर इस बार उत्तर प्रदेश में दिखेगा.

उन्होंने बताया कि विक्षोभ के कारण पूर्वी हवाएं शुक्रवार से सक्रिय हो जाएंगी. इस दौरान शहर का तापमान बढ़ेगा. 22 जनवरी को बादल छाएंगे और 23 जनवरी को बूंदाबांदी होगी. 24 और 25 जनवरी को मध्यम बारिश के आसार हैं। शाम ढलते ही कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. दिन में खिली धूप से लोगों को राहत मिलती दिख रही है.

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
30 जुलाई 2026, गुरुवार और सावन के पहले दिन का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है....
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Follow Us