Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Free Lpg Cylinders: योगी सरकार प्रदेशवासियों को देने जा रही बड़ा गिफ्ट ! साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर

UP Free Lpg Cylinders: योगी सरकार प्रदेशवासियों को देने जा रही बड़ा गिफ्ट ! साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर
साल में दो सिलेंडर मुफ्त , फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

UP Free Lpg Cylinders Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है, सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वायदे को पूरा करने का एलान कर दिया है, योगी सरकार साल में दो बार मुफ्त गैस सिलिंडर देने जा रही है, उज्ज्वला योजना के तहत धारकों को सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा, इसका पैसा डीबीटी के जरिये धारकों के खातों में जायेगा.


हाईलाइट्स

  • यूपी में साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर, दीपावली पर बड़ा तोहफा
  • उज्ज्वला गैस योजना के तहत 1 करोड़ 75 लाख गैस कनेक्शन
  • डीबीटी के जरिये खातों में किया जाएगा पैसा ट्रांसफर

Up government is going to give big gift : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल की गई इस योजना को धरातल पर उतारने जा रही है, दीपावली में सरकार प्रदेशवासियों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने जा रही है, उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. मुख्य सचिव ने योजना सम्बन्धी दिशा निर्देश विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिये हैं.

दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर का प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफ़ा

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर खास तोहफा देने का एलान किया है, उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को साल में दो बार गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है. लोकसभा चुनाव नजदीक है इससे पहले ही योगी सरकार ने बड़ा एलान करते हुए , विधानसभा चुनाव के समय जारी किए गए घोषणा पत्र में शामिल इस योजना को डेढ़ वर्ष बाद पूरा करने जा रही है.

उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाएंगे फ्री सिलेंडर

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

यूपी में उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए धारकों को 1 करोड़ 75 लाख गैस कनेक्शन दिए गए हैं. इन धारकों को दीवाली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा, जिसका पैसा सीधे डीबीटी के जरिये खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. मुख्य सचिव के निर्देश पर बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं. पहला सिलेंडर दीपावली में दूसरा सिलेंडर होली के मौके पर दिया जाएगा. मुख्यसचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किया था एलान

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

गौरलतब है कि बीजेपी ने यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में ये जिक्र किया था कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. ये गैस सिलेंडर दीवाली व होली के त्योहार पर दिया जाएगा, बजट में भी इसके लिए 3300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. फिलहाल यूपी सरकार ने दीवाली से पहले यह सौगात दी है और अपने वादे को पूरा करने जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us