Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Flood News:यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल 20 जिलों में गंगा औऱ यमुना का कहर जारी

Up Flood News:यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल 20 जिलों में गंगा औऱ यमुना का कहर जारी
फतेहपुर में बाढ़ ग्रस्त इलाक़े का हाल जानने पहुँची विधायक व डीएम।

यूपी में क़रीब 20 ज़िले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, उफनाती गंगा औऱ यमुना से सैकड़ो गांवों के हजारों परिवार पलायन कर गए हैं.पढ़ें ये रिपोर्ट. Flood In Up News in Hindi

Up Flood News: बांधों से छोड़े गए पानी औऱ पिछले कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफ़ान पर हैं। ख़ासकर यमुना औऱ गंगा में जलस्तर बहुत तेज़ी से बढ़ा है। क़रीब 20 जिलो में दोनों नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर या लगभग उसके बराबर से बह रहीं हैं। जिसके चलते दोनों नदियों के किनारे बसी आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हजारों घरों में नदियों का पानी घुस जाने से लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। up flood News in hindi

राहत आयुक्त कार्यालय से बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के हमीरपुर, बांदा, इटावा, जालौन, वाराणसी, कौशांबी, चंदौली, हाजीपुर, औरैया, कानपुर देहात, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, आगरा, बलिया, मिर्जापुर, गोरखपुर, सीतापुर, मऊ, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर नगर और फतेहपुर के 605 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।Up flood affected district list

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, प्रदेश में 940 राहत कैंप लगाए गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाने तथा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कुल 1463 नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।इसके अलावा बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 1125 चौकियां स्थापित की गई हैं।अब तक 536 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ और पीएसी की कुल 59 टीमें तैनात की गई हैं।Up flood news in hindi

रिपोर्ट के मुताबिक गंगा, यमुना, बेतवा औऱ शारदा नदियां कई जिलों में ख़तरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, बाँदा और इटावा में बहुत बुरी स्थिति है। यहाँ यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से सैकड़ो गांवों का सम्पर्क टूट गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों को प्रशासन ने खाली करवा दिया है। लोगों को राहत शिविरों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: टैंकर फटा, डीजल बहा और लोग बोले-मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ, तड़पते रहे ट्रक चालक-खलासी

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी राशियों का हाल, किस राशि के जातकों को रहना है सावधान आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी राशियों का हाल, किस राशि के जातकों को रहना है सावधान
08 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को...
Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ
T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह
फतेहपुर की बेटी रंजना सिंह ने UPSC में रचा इतिहास, बाबा का सपना पूरा कर बनीं अफसर बिटिया, जानिए सफलता का गुरु मंत्र
UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू
UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह

Follow Us