Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCl Power Crisis News : यूपी में बिजली संकट को लेकर सीएम योगी का पारा हुआ हाई,ऊर्जा मंत्री और अधिकारियों को तलब कर लगाई फटकार

UPPCl Power Crisis News : यूपी में बिजली संकट को लेकर सीएम योगी का पारा हुआ हाई,ऊर्जा मंत्री और अधिकारियों को तलब कर लगाई फटकार
बिजली संकट पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी,मंत्री व अधिकारियों को किया तलब, सोशल मीडिया

UPPCl News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भीषण बिजली संकट को लेकर देर रात ऊर्जा मंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों को तलब करते हुए अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. और जल्द से जल्द प्रदेश में बिजली आपूर्ति बहाल हो जिसको लेकर आलाधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए गए.


हाईलाइट्स

  • प्रदेश में बिजली संकट से नाराज हुए सीएम ,ऊर्जा मंत्री व अधिकारियों को किया तलब
  • सीएम ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल बहाल करने के दिये निर्देश
  • हर दिन हर जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की जाए

Up Cm Angry With Power Crisis: प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. वहीं बिजली का संकट भी गहरा आया हुआ है. आए दिन प्रदेशभर के शहरों में लोग बिजली संकट को लेकर हंगामा और प्रदर्शन करते हुए देखे जा रहे हैं.आलम यह है कि एक-एक दिन में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और बिजली विभाग से जब इसकी शिकायत की जाती है तो वह कोरा आश्वासन देने के बाद सब गहरी नींद में सो जाते हैं.

प्रदेशवासियों की इस परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है और देर रात ही उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.

जनता पस्त बिजली विभाग मस्त (UPPCl News)

प्रदेश में इन दिनों चरमराई बिजली व्यवस्था और अंधाधुंध घोषित बिजली कटौती से जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के कई शहरों में कई-कई घंटों और कई जगह तो कई दिन तक बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है. जब लोग केस्को सबस्टेशन पर पहुंचते हैं तो वहां उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है.लोगों की यह भी शिकायत है कि केस्को सबस्टेशन के पास जब पहुंचते हैं तो या तो ताला लगा मिलता है और उनका फोन भी कभी नहीं उठता है. ऐसे में इस भीषण गर्मी और बिजली संकट को लेकर बड़े बुजुर्ग और बच्चे सभी परेशान हैं.जनता पस्त होती जा रही और बिजली विभाग मस्त है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

सीएम ने बिजली संकट पर मंत्री और अधिकारियों की ली क्लास (UPPCl Latest News)

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

प्रदेश में बिजली संकट पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज (uppcl chairmain) सहित अन्य अफसरों को बुलाकर उनसे बिजली कटौती की वजह पूछी , सभी जिलों में बिजली आपूर्ति क्यों नहीं समय पर पहुंच रही है इसका जवाब दें उन्होंने बिजली की व्यवस्था को हर हाल में सुधारने की हिदायत दी. साथ ही रोस्टर के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल करें. उन्होंने यह भी कहा कि जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली ,तहसील पर 22 घंटे और गांव में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

हर जिले में बनाए जाएं कंट्रोल रूम (UPPCl News)

हर हाल में बिजली संकट की सूचना कहीं से भी मिले उस पर तुरंत एक्शन लें. इस बात का विशेष ध्यान दें किसी प्रकार की ट्रांसफार्मर समस्या आ रही हो बिजली देने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है. वही मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए कि हर जिले में कंट्रोल रूम बनाये जाएं. जहां पर जिलाधिकारी के स्तर से बराबर मॉनिटरिंग की जाएगी.साथ ही हर जिले में हर दिन बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी.

 

फ़ीडर के हिसाब से जिम्मेदारी तय की जाए

सीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फीडर के हिसाब से अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाए जहां- जहां खराब ट्रांसफार्मर है उन्हें तत्काल बदला जाए हर एक फीडर के अनुसार अधिकारियों अभियंताओं की जवाबदेही भी तय की जाए.हर जिलों में बिजली की कहीं भी शिकायत मिले तत्काल दुरुस्त करवाएं

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us