Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Result 2020:प्रदेश में परचम फ़हराने वाली फतेहपुर की मनु मिश्रा के सफ़ल होने की कहानी..!

UP Board Result 2020:प्रदेश में परचम फ़हराने वाली फतेहपुर की मनु मिश्रा के सफ़ल होने की कहानी..!
फतेहपुर:मनु मिश्रा इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवां स्थान।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए..फतेहपुर की रहने वाली मनु मिश्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट..

फतेहपुर:यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए।इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़को से अच्छा रहा।फतेहपुर की बात करें तो शहर के गंगानगर कालोनी शादीपुर में रहने वाली मनु मिश्रा ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर ज़िले का नाम रोशन किया।इन्होंने यह सफ़लता शहर के जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़कर हासिल की है।

ख़ुशी में निकल पड़े पिता की आंखों से आँसू..!

मनु के पिता विजय मिश्रा शहर में ही एक गुमटीनुमा छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं।परिवार की आर्थिक स्थित कोई बहुत अच्छी नहीं है।घर में मनु के अलावा उनकी माँ जो कि गृहणी हैं और बड़ी बहन है।बहन बीटीसी कर रहीं हैं।पिता विजय मिश्र बताते हैं कि उन्होंने अपनी बेटियों को कभी भी बेटों से कम नहीं माना दोनों को अच्छी शिक्षा दिलाना उनका हमेसा से उद्देश्य रहा है।मनु के बारे में वो कहते हैं कि वह बचपन से पढ़ाई में बहुत मन लगाती थी।माँ और बड़ी बहन के साथ घर के कामों में हाँथ भी बटाती थी लेकिन उसका ज्यादातर समय किताबों में ही बीतता था।बचपन से ही उसने पढ़ लिखकर उच्च अधिकारी बनने के ख़्वाब देखे हैं।आज जब मनु ने ये सफलता हासिल की है तो सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।बातचीत करते हुए विजय की आँखों से आँसू छलक पड़ते हैं।

मनु ने बताया सफ़लता का राज़..

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करने वाली मनु ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से मैथमेटिक्स विषय के साथ पढ़ाई की है।मनु कहती हैं मैथ उनका पसंदीदा विषय है।लेकिन सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईएएस बनकर समाज से भ्रष्टाचार ख़त्म करना उनका सपना है।अपनी सफलता पर वह कहती हैं कि उन्होंने रात में 3 से 4 घण्टे और सुबह करीब 2 से तीन घण्टे घर में पढ़ाई की है।बाकी समय में स्कूल में पढ़ाई होती थी।भौतिक विज्ञान में 100 में से 100 नम्बर लाने वाली मनु ने बताया कि वह हर दिन का टाइम टेबल बनाती थी कि मुझे आज इन विषयों का इतना सिलेबस हर हाल में तैयार करना है और जब तक वह तैयार नहीं हो जाता था तब तक मैं पढ़ती रहती थी।हर दिन मैथ और फिजिक्स के फार्मूले रिवीजन करती थी।मनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, बड़ी बहन विद्यालय के प्रधानाचार्य व गुरुजनों को दिया है।

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित..इन जिलों ने दिए टॉपर..!

Read More: Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

पिछले कई सालों से प्रदेश को टॉपर्स दे रहे जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह बताते हैं कि हमारे विद्यालय में हर विषय के दो अध्यापक प्रत्येक कक्षा में पढ़ाते हैं।पूरे शिक्षण सत्र को कई भागों में बांटा जाता है।कितने दिनों में कोर्स पूरा कराया जाएगा, कितने दिन रिवीजन का कार्य होगा, कब से अनसॉल्वड हल कराएंगे जाएंगे औऱ कितने दिन पिछले सालों में आए हुए प्रश्नों की गेस पेपर से तैयारी कराई जाएगी इसका एक समय निर्धारित कर दिया जाता है और अध्यापकों को यह जिम्मेदारी दी जाती है कि उसी टाइम टेबल के आधार पर पढ़ाई कराएं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us