Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Result 2021: तो बर्बाद हो जाएगा सरकार का कई करोड़ रुपया

UP Board Result 2021: तो बर्बाद हो जाएगा सरकार का कई करोड़ रुपया
Up board result 2021

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है।ऐसे में परीक्षाओं के लिए प्रयोग की जाने वाली कॉपियों का क्या होगा. UP Board Result 2021

UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है।सभी छात्रों को अब बिना परीक्षा के ही पिछले कक्षा व प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त हुए अंको के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा।सरकार को यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर लेना पड़ा।up board result 2021 up board exam copies worth several crores can be wasted

परीक्षा के दौरान जिन उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियों) का प्रयोग होना था उसे बोर्ड द्वारा पहले ही छपवा लिया गया था और दिसम्बर माह में इन्हें सभी जिलों में भेज दिया गया था।

बेकार हो सकती हैं कॉपियां..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रयोग में लाई जाने वाली कॉपियां अगले वर्ष तक बेकार हो सकतीं हैं।बताया जा रहा है कि केवल हाईस्कूल में ही इस साल क़रीब 30 लाख छात्र परीक्षा देने वाले थे जिनके लिए क़रीब दो करोड़ कापियों की व्यवस्था की गई थी।एक कॉपी की कीमत 3.50 रुपए है इस लिहाज से केवल हाईस्कूल में ही क़रीब सात करोड़ की कापियां लगनी थीं जो समय से छप कर जिलो में पहुँच चुकीं हैं।इसी तरह इंटरमीडिएट में भी क़रीब 25 लाख छात्र परीक्षा में बैठते उनके लिए भी लगभग इतने ही कीमत की कापियां छपकर जिलो में पहुँच गईं हैं।up board result 2021

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

कुल मिलाकर देखा जाए तो करीब 15 करोड़ रुपए की कॉपियों पर बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।क्योंकि अगले साल जब तक बोर्ड परीक्षा होंगी तब तक ये कापियां ख़राब हो सकतीं हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हालांकि यूपी बोर्ड इन कापियों को अगले साल प्रयोग में लाने की सोच रहा है इसी लिए बोर्ड ने जिलो से कॉपियों को वापस मंगाकर गवर्मेंट प्रेस में रखने की कवायद शुरू कर दी है।जिससे इनको ख़राब होने से बचाया जा सके।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us