Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Varanasi Death In Gym: जिम करते-करते उठा सिर में तेज़ दर्द ! जमीन पर गिरते ही हो गयी 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार सदमे में

Varanasi Death In Gym: जिम करते-करते उठा सिर में तेज़ दर्द ! जमीन पर गिरते ही हो गयी 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार सदमे में
जिम में हादसा, image credit original source

वाराणसी (Varanasi) से दिलको झकझोर देने वाली खबर (Heart Breaking News) सामने आई है. यहां एक शख्स जिम करते-करते (Do Gym) अचानक गिर पड़ा. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल (Viral Cctv) हो रहा है. जिम में मौजूद अन्य लोगों ने उसे उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित (Death Announce) कर दिया गया. उधर मृतक के परिजन मौत की खबर सुनते ही सदमे में (family in shock) हैं.

वाराणसी से दिल को झकझोर देने वाली घटना

इनदिनों इंसान की लाइफस्टाइल (Lifestyle) पर गहरा प्रभाव पड़ते दिखाई दे रहा है. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे दर्दनाक वीडियो (Painful Video) और तस्वीरें देखी जा रही है. जिसमें कई लोग, खेलते-खेलते, खाना-खाते, डांस करते, जिम करते हुए उनकी अचानक मौत (Sudden Death) हो जा रही है. खास तौर पर इस आधुनिक युग में ऐसी घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं. कुछ ऐसी ही दर्दनाक घटना का वीडियो वाराणसी (Varanasi) शहर के एक जिम से वायरल हुआ है.

यहां एक 32 वर्षीय शख्श दीपक गुप्ता जो सिद्धिगिरी क्षेत्र स्थित जिम में रोज की तरह जिम करने गए थे. सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि दीपक अपने सिर दर्द के कारण सिर को कसके पकड़े हुए है. कुछ ही देर में बेंच से वह नीचे फर्श पर गिर पड़ता है, तभी जिम कर रहे अन्य लोगो की नजर उस पर पड़ती है, आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है जहां उसकी मौत हो चुकी होती है.

tragic_accident_in_varanasi
युवक की मौत, image credit original source

जिम करते उठा सिर में दर्द 

चेतगंज निवासी 32 वर्षीय दीपक रोज की तरह सुबह एक्सरसाइज के लिए जिम जाते थे. करीब 10 वर्षो से जिम कर रहे दीपक कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे. बताया जा रहा है कि दीपक के अचानक तेज सिर में दर्द हुआ जबतक अन्य लोग कुछ समझते तबतक वह गश खाकर नीचे गिर पड़ा. इस दौरान दीपक की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि साथी युवक उसे तत्काल अस्पताल भी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जानकारों की माने तो दीपक को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था हार्ट का आकार बढ़ जाने से यह समस्या हुई होगी.

शख्स की मौत के बाद परिवार सदमे में

उधर दीपक की इस तरह से हुई मौत के बाद परिवार सदमे में है. दीपक के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं. फिलहाल दीपक की अंत्योष्टि कर दी गयी है. परिजनों का बुरा हाल है. आये दिन इस तरह के केस देखे जा रहे हैं लोग व्यायामशालाओं में व्यायाम करते, क्रिकेट खेलते-खेलते, डांस करते हुए मौत के गाल में समाते जा रहे हैं. इस तरह के अटैक व स्ट्रोक जैसी घटनाएं क्यो हो रही है इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us