Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tragic Accident In Unnao: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा ! बस और ट्रक की टक्कर से 6 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Tragic Accident In Unnao: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा ! बस और ट्रक की टक्कर से 6 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
उन्नाव में सड़क हादसा, image credit original source

Unnao News Today

यूपी (Up) के उन्नाव (Unnao) में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया जहां एक निजी वोल्वो बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई इस सड़क हादसे में बस सवार समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तो वही दो दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

कानपुर और लखनऊ के बीच बसे उन्नाव (Unnao) जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग (Hardoi-Unnao Marg) स्थित जमालुद्दीन गांव के पास रफ़्तार का कहर दिखाई दिया. तेज रफ्तार ट्रक ने निजी वोल्वो बस में जोरदार टक्कर (Collision) मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परख्च्चे उड़ गए और बस में बैठी 28 सवारियों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में चालक के केबिन में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक यह निजी बस उन्नाव से हरदोई (Unnao-Hardoi) की ओर जा रही थी. मुख्य रूप से यह बस बरेली की है हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया तो वहीं मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

tragic_accident_in_unnao_news_
दर्दनाक सड़क हादसा, image credit original source

मरने वालों में 2 महिलाएं व 4 पुरुष शामिल

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ट्रक और बस की टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में दो महिला व चार पुरुष शामिल है तो वहीं 20 से 22 लोग बुरी तरह से घायल हैं जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में किया जा रहा है. वही जिस ट्रक से यह घटना घटी है उस ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है.

घटना को लेकर सीएम ने लिया संज्ञान

वही इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों (Injured Peoples) के बेहतर से बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित भी किया है साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us