Deoria Double Murder: देवरिया में मामूली विवाद पर शराबी पति ने रिश्तों का किया मर्डर ! पत्नी व 12 साल की बेटी की सिलबट्टे से कूचकर की नृशंस हत्या
Deoria News Today
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. शराबी पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी व 12 साल की बेटी की सिलबट्टे से कूचकर निर्मम हत्या कर दी. कमरे का दरवाजा बन्दकर फरार हो गया. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
डबल मर्डर से दहला देवरिया, रिश्तों का क़त्ल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. घटना मईल थाना क्षेत्र की है जहां एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपनी 40 वर्षीय पत्नी और 12 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया.जानकारी के मुताबिक बिसौली माफी गांव निवासी बबलू प्रसाद का विवाह उससे 6 वर्ष बड़ी युवती से हुआ था. दोनों में प्रेम सम्बन्ध थे. बबलू लुधियाना में नौकरी करता था और पिछले कुछ महीनों से घर पर ही रह रहा था.
बताया जा रहा है कि पत्नी से देर रात कुछ विवाद हुआ था. बबलू शराब के नशे में था. गुस्से में उसने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी दुर्गावती की कूचकर हत्या कर दी. चीखने की आवाज सुन दौड़ी बेटी को भी उस पिता ने नहीं छोड़ा. उसपर सिलबट्टे से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर रिश्तों का कत्ल कर डाला.
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
