Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pran Pratishtha 56 Bhog News: रामलला को समर्पित 56 भोग की विशेष थाली पहुंची लखनऊ से अयोध्या ! आकर्षण का केंद्र बनी तुलसी की मिठाई

Pran Pratishtha 56 Bhog News: रामलला को समर्पित 56 भोग की विशेष थाली पहुंची लखनऊ से अयोध्या ! आकर्षण का केंद्र बनी तुलसी की मिठाई
अयोध्या पहुंचा 56 भोग की स्पेशल थाली, फोटो साभार सोशल मीडिया

अयोध्या में रामलला (Ram Lala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) में अब कुछ समय शेष रह गया हैं. ऐसे में भगवान राम (Lord Ram) को छप्पन भोग (Chappan Bhog) की लगने वाली थाली भी अयोध्या पहुंच गई है. इस छप्पन भोग की थाली में चांदी (Silver) की कटोरियों में 56 तरह के व्यंजनों को रखा गया है जिस पर नक्काशी से श्री राम लिखा हुआ है.

राजधानी से अयोध्या पहुंची 56 भोग की स्पेशल थाली

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) को और भी ज्यादा आकर्षक और खास बनाने के लिए 56 भोग की स्पेशल थाली (Special Plate) अयोध्या (Ayodhya) पहुंच चुकी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में स्थापित 100 साल से भी ज्यादा पुरानी दुकान मधुरिमा स्वीट्स (Madhurima Sweets) ने यह विशेष थाली (Special Plate) तैयार करवाई है, यह थाली देर शाम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी को सौंप दी गई है. थाली की सबसे खास बात यह है कि जो मिठाई और व्यंजन है वह जल्दी खराब नहीं होंगे.

तुलसी से बनी मिठाई भी है शामिल

इस थाली (Plate) में लगभग सभी तरह की मिठाइयां (Sweets) हैं ल लेकिन इस थाली में बहुत सी ऐसी मिठाईया भी है जो स्वाद के साथ अपनी कई विशेषताएं भी लिए हुए है. खासकर "तुलसी की मिठाई" जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यह मिठाई प्रभू श्री राम के लिए तैयार की गई है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री राम विष्णु भगवान के अवतार है, भगवान श्री हरि को तुलसी अति प्रिय है. इसीलिय प्राण प्रतिष्ठा के दिन के लिए तुलसी की मिठाई भेजी गई है. इसके साथ ही अदरक का हलवा व अंजीर के व्यजन भी मुख्य है. फिलहाल इस विशेष थाली को महंत जी को सौप दिया है.

56 भोग तैयार करने वाले प्रतिष्ठान की कहानी

मधुरिमा स्वीट्स वैसे तो कई दशकों से अपनी मिठाइयों की वैराइटी के लिए जाना जाता है. मधुरिमा स्वीट्स का राम मंदिर से जुड़ाव आज का नहीं है बल्कि कई दशको से है, वही दुकान के मालिक बताते हैं कि हर साल 1 जनवरी यानी कि साल के पहले दिन 56 भोग की स्पेशल थाली (Special Plate) भगवान राम लला को अर्पित की जाती है. लेकिन इस बार का अवसर काफी खास है इसलिए थाली को विशेष तौर पर तैयार किया गया है. वही प्रतिष्ठान के मालिक ने बताया कि, मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को यह थाली सौंपते हुए कहा कि, इस थाली के लिए हमने पूरी शुद्धता और नियम का ध्यान रखकर ही इसे तैयार किया है.

चांदी की कटोरी पर है विशेष नक्कासी

प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस थाली को भगवान श्री राम को समर्पित की जाएगी. इसलिए चांदी की कटोरियों (Silver Bowl) में सभी व्यंजनों को पैक (Packed) किया गया है. साथ ही इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए कटोरियों पर खासतौर पर नक्काशी के रूप में 'श्री राम' लिखा गया है यही नहीं मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट की ओर से प्रसाद बांटने के लिए एक लाख इक्यावन हजार लड्डू के डिब्बे भी आए हैं हर डिब्बे में दो लड्डू है जिनका वजन 500 ग्राम है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us