Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:बेफिक्र होकर बने पीएम मोदी की मुहिम का हिस्सा..जाने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने क्या कहा.!

कोरोना:बेफिक्र होकर बने पीएम मोदी की मुहिम का हिस्सा..जाने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने क्या कहा.!
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।

ब्लैक आउट होने की आशंका के बीच यूपी के ऊर्जा मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा है कि लाइट बन्द करनी है अन्य उपकरण चलने दे..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:पीएम मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता से कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई में एकजुटता दिखाने के लिए रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइटें बन्द करके दीया, टार्च, मोमबत्ती या मोबाइल की फ़्लश लाइट घरों की बालकनी या छत से जलाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:नौ मिनट के लिए एक साथ लाइट बंद हो जाने से ब्लैकआउट का ख़तरा..करें ये महत्वपूर्ण काम..!

इस बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ने लगी कि पूरे देश में एक साथ लाइट बन्द करने और फ़िर एक साथ चालू करने से देश की ग्रिडों पर ब्लैकआउट हो सकता है।और लाइन ट्रिप कर सकती है।जिससे लोगों के मन में कई तरह की आशंकाए होने लगीं थीं।pm modi 9 pm 9 minutes appeal 

शनिवार को इसी सिलसिले में यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि-"5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइट बंद करें,अन्य उपकरण चलने दें। पीएम मोदी के आह्वान पर कोरोना रूपी अंधकार को प्रकाश से चुनौती दें।  'अफवाहों में ना आएं, दीया जलाएं' क्योंकि केंद्र और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के योद्धा पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़े-दीया,टॉर्च और मोमबत्ती से कैसे दूर होगा कोरोना-सन्तोष..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक लाइट के ट्रिपिंग का सवाल है तो उसकी चिंता न करें क्योंकि केवल घरों की लाइट बन्द करना है अन्य बिजली उपकरण टीवी, फ़्रिज, पंखा आदि चालू रहेंगे।जिससे ट्रिप होने का सवाल ही नहीं है।

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

इसी मामले में शनिवार को पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी ग्रिड फेल होने की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ग्रिड के संतुलन के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि उस समय स्ट्रीट लाइट से लेकर रेफ्रिजरेटर, पंखे जैसे घरेलू उपकरण नहीं बंद होंगे। सिर्फ घरों की लाइटें बंद होंगी, जिससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़े-कोरोना:हमीरपुर प्रशासन हुआ अब औऱ भी ज्यादा सख़्त..यहां मिल गए कोरोना मरीज़..!

दरअसल, पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों से जरूरी तैयारी को कहा ही था। राज्यों के ऊर्जा विभाग भी जरूरी तैयारी में लगे थे। इसी तरह यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी तैयारी में लगी है। उसी की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से पीएम की अपील के मद्देनजर बिजली आपूर्ति में आने वाले अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति से निपटने की तैयारी के निर्देश दिए गए थे। इसी चिट्ठी को आधार बनाकर सोशल मीडिया में लोग ग्रिड फेल होने की आशंका जाहिर करने लगे।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us