Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Noida News: मेरे चीकू को ढूंढ लाओ ! चीकू को ढूढ़ने वाले को एक लाख रुपये का मिलेगा इनाम

Noida News: मेरे चीकू को ढूंढ लाओ ! चीकू को ढूढ़ने वाले को एक लाख रुपये का मिलेगा इनाम
नोएडा में पालतू बिल्ली लापता होने पर लगाए पोस्टर

Missing Cat In Noida

नोएडा (Noida) से बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. चीकू (Chiku) को ढूढ़ने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे चीकू कौन है तो आपको बता दें चीकू एक पर्शियन बिल्ली (Persian Cat) है, जो गुम (Missing) हो गयी है. इस बिल्ली के मालिक (Owner) ने गली-मोहल्लों में चीकू की फोटो के साथ पोस्टर (Posters) चस्पा दिए हैं. उसमें ढूढ़ने वाले को एक लाख रुपये का इनाम का भी जिक्र है. यह पोस्टर इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

पालतू बिल्ली को ढूढ़ने के लिए लगाए पोस्टर्स

दरअसल यह अजीबोगरीब मामला नोएडा सेक्टर-62 (Noida Sector-62) का है. यहां रहने वाले अजय कुमार (Ajay Kumar) ने अपनी पालतू बिल्ली (Pet Cat) के लापता हो जाने के बाद उसे ढूंढने के लिए यह तरीका आजमाया है. गली-मोहल्लों में जा-जाकर पम्पलेट्स बांट रहे हैं, इसके साथ ही दीवारों, खम्भों पर भी पोस्टर्स (Posters) चस्पा दिए हैं और ढूढ़ने वाले को बड़ा इनाम भी देने का एलान किया है.

मिसिंग कैट वाला पोस्टर बना चर्चा का विषय

जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 62 स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले अजय कुमार को उनके एक मित्र ने पर्शियन बिल्ली दी थी. उन्होंने उस बिल्ली का नाम चीकू (Chiku) रख दिया था. बताया जा रहा कि 24 दिसम्बर को उनकी बिल्ली अचानक घर से गायब हो गयी. काफी तलाशा लेकिन कहीं से उसका सुराग नहीं लगा. फिर अपनी बिल्ली को ढूढ़ने के लिए अजय ने यह तरीका आजमाया. गली-मोहल्लों और खम्भों व दीवारों पर अपने चीकू यानी बिल्ली के पोस्टर्स चस्पा करवा दिए हैं. पोस्टर में चीकू की तस्वीर भी है, ऊपर अंग्रेजी में लिखा है मिसिंग कैट (Missing Cat)

पोस्टर में नाम, आयु, रंग और इनाम का भी जिक्र

पोस्टर में नेम-चीकू, एज-1.5 ईयर, रंग- अदरक कलर (Ginjer Colour), और सफेद बाल है. इसके साथ ही बिल्ली को ढूढ़ने के लिए एक लाख रूपये का इनाम भी रख दिया है. अजय कुमार ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है. फ़िलहाल नोएडा में यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा. पोस्टर और पम्पलेट्स बराबर घरों में अजय बांट रहे हैं कि शायद किसी को उनकी बिल्ली दिखाई दी हो. 

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us