Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonbhadra Crime In Hindi: घोर कलयुग प्रेमी से कराई पति की हत्या ! फिर दूसरे प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, गुस्साए प्रेमी ने महिला की कर दी हत्या, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

Sonbhadra Crime In Hindi: घोर कलयुग प्रेमी से कराई पति की हत्या ! फिर दूसरे प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, गुस्साए प्रेमी ने महिला की कर दी हत्या, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
सोनभद्र पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, image credit original source

Sonbhadra News In Hindi

यूपी (Up) के सोनभद्र (Sonbhadra) में बीती 11 मार्च को एक महिला की हत्या (Murdered) की गई थी जिसका आज पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया है. महिला की हत्या उसके दूसरे प्रेमी नंदू ने की थी जिस पर वह शादी का दबाव डाल रही थी महिला ने इसी साल 3 फरवरी 2022 को अपने प्रेमी लव कुश के साथ मिलकर पति की हत्या (Killed Husband) कर दी थी. वहीं उस केस में पहला प्रेमी जेल में बंद है.

पति की हत्या कराने के बाद दूसरे प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या

यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पूरब महाल इलाके की है. जहां पर बीती 11 मार्च को एक महिला का शव लावारिस अवस्था में मिला था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतका के विषय में जानकारी जुटाई यह ज्ञात हुआ कि मृतक महिला का नाम ममता श्रीवास्तव है जो विंधमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी पहली बार में देखने से ऐसा लगा कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है वही इस तरह से महिला के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था पुलिस को जांच में एक यह भी ज्ञात हुआ कि महिला की हत्या किसी जानने वाले ने ही की है.

sonbhadra_crime_news_lover_arrested
प्रेमी ने महिला की करी हत्या, image credit original source

शादीशुदा प्रेमी दूसरी शादी को नहीं था तैयार

जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे इस पेचीदा केस से पर्दा भी उठता जा रहा था अब पुलिस को जांच में आगे यह भी ज्ञात हुआ कि उसी मोहल्ले में रहने वाला नंदू यादव नाम का एक युवक भी रहता था, जो मृतक महिला का प्रेमी था पुलिस ने शक के आधार पर नंदू को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा था मृतक महिला उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी, रोज-रोज के दबाव के चलते वह काफी तंग आ चुका था इसलिए उसने महिला को बहाने से रॉबर्ट्सगंज बुलाया और फिर उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बीती 3 फरवरी को महिला अपने प्रेमी लव कुश श्रीवास्तव के साथ अपने पति राजू श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी उस वारदात के बाद उसका पहला प्रेमी लव कुश जेल में बंद है. इस बार नंदू यादव उसका दूसरा प्रेमी है ममता उसके पैसों को देखकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन नंदू शादी करने को तैयार नहीं था इसलिए रोज-रोज के टॉर्चर से तंग आकर उसने ममता को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से अकेले में बुलाया और फिर उसी के दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us