Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mau Murder News: सात जन्मों का साथ निभाने के लिए 4 दिन पहले लिए थे फेरे ! शादी के पांचवे दिन हुआ कुछ ऐसा, कांप उठेगी रूह

Mau Murder News: सात जन्मों का साथ निभाने के लिए 4 दिन पहले लिए थे फेरे ! शादी के पांचवे दिन हुआ कुछ ऐसा, कांप उठेगी रूह
प्रेम प्रसंग में हत्या, image credit original source

Mau News In Hindi

उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाएंगे. दरअसल यहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज पांच दिनों के बाद ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर सोते हुए पति को मौत (Killed Her Husband) के घाट उतार दिया. पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमी के साथ मिलकर घोंटा पति का गला

पति की हत्या की यह खौफनाक घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरी घाट की है. जहां पर रहने वाले लवकुश चौहान नाम के युवक की शादी को अभी महज चार दिन ही बीते थे दोनों ही घरों में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक चार दिन बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूरी पर नदी के किनारे दूल्हे के लिबास में लव कुश चौहान का शव मिला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब परिजनों से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की तो उन्हें नई नवेली दुल्हन पायल पर शक हुआ इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ करी गयी तो वह पूरी तरह से टूट गई और उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया, उसने बताया कि यह शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी बल्कि वह दिनेश यादव नाम के युवक से प्यार करती थी.

newlywed_bride_along_with_her_lover_killed_husband
नई नवेली दुल्हन पर पति की हत्या का आरोप, image credit original source

मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी

बताया जा रहा कि शादीशुदा युवती का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के बाद वह लगातार खुद को कोस रही थी वह लगातार अपने प्रेमी दिनेश को याद कर रोया करती थी. इसलिए उसने अपने प्रेमी दिनेश और उसके एक साथी अभिषेक के साथ मिलकर एक खौफनाक रणनीति बनाई जिसके तहत दिन उसने अपने प्रेमी को अपने साथी के साथ घर पर बुलाया और गहरी नींद में सो रहे अपने पति लवकुश चौहान की गला घोट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से गांव से कुछ दूरी पर नदी किनारे फेंक दिया. फिलहाल पति और पत्नी के इस पवित्र रिश्ते को इस पत्नी में तार-तार कर दिया.

प्रेमी व पत्नी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उनको सूचना दी गई की गांव के पास नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो यह ज्ञात हुआ कि मृतक लव कुश चौहान नाम का युवक है जिसकी शादी 5 दिन पहले पायल नाम की युवती से हुई थी. पुलिस ने पायल से कड़ाई से पूछताछ की तो वह पूरी तरह से टूट गई और उसने अपना सारा गुनाह कबूल भी कर लिया इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में उसके प्रेमी दिनेश और पायल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस पूरी घटना में उनका एक और सहयोगी अभिषेक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us